Sat, Oct 24, 2026
🔍 ▶️
Sports

4 ओवर 23 गेंद डॉट और सिर्फ 1 रन, 7 फीट लम्बे पाक गेंदबाज ने जब CPL में बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड

मोहम्मद इरफान ने लगातार 23 गेंदे डॉट फेंकी थी.

वेस्टइंडीज में कैरोबियाई प्रीमियर लीग का आयोजन हो रहा है. CPL 2021 सीजन का पहला मैच 26 अगस्त को खेला गया था. हांलकी सीपीएल के इतिहास में ये दिन एक खास रिकॉर्ड के लिए भी जाना जाता है. ये रिकॉर्ड बनाया था पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद इरफान ने.

पाकिस्तान के 7 फीट 1 इंच लम्बे तेज गेंदबाज मोहम्मद इरफान ने 2018 में खेले गए सीपीएल में लगातार 23 गेदें डॉट फेंककर इतिहास रच दिया था. इरफान ने यह कारनामा बारबडोस ट्रेंट की तरफ से खेलते हुए सेंट किट्स और नोवास पैट्रियोट्स के खिलाफ किया था.

इस मैच में मोहम्मद इरफान ने 4 ओवर की गेंदबाजी करते हुए केवल 1 रन खर्च करते हुए 2 विकटे हासिल किए थे. इरफान ने इस दौरान 3 ओवर मेडन फेंके थे. एक मात्र रन उनकी गेंद पर बना था वह भी उनके स्पैल के आखिरी ओवर की आखिरी गेंद पर आया था.

इरफान ने अपने इस लाजवाब स्पेल के साथ क्रिस मॉरिस और चानाका वेलेगेदारा के टी-20 क्रिकेट में मोस्ट इकॉनोमिकल गेंदबाज़ी के वर्ल्ड रिकॉर्ड को भी अपने नाम कर लिया.Mohammad Irfan on Twitter: "Truly honored & humbled to make the world  record for the most economical four over bowling figures in the history of  T20 cricket: 4-3-1-2. Thanks @CPL & @BIMTridents. इन दोनों खिलाड़ियों ने ये रिकॉर्ड 2015 में रैम स्लैम टी 20 और श्रीलंकाई टी 20 लीग के 2014 संस्करण में बनाया था, जहां मॉरिस और वेलेगेदारा ने अपने चार ओवरों में केवल दो रन दिए थे.

टी20 मैच में किसी भी गेंदबाज द्वारा दिए गए सबसे कम रनों का पिछला रिकॉर्ड शोएब मलिक का था, जिन्होंने सीपीएल 2013 में तीन रन दिए थे और खास बात ये है कि मलिक ने भी ये रिकॉर्ड बारबाडोस ट्राइडेंट के लिए खेलते हुए ही बनाया था.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.