Wed, Oct 21, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

‘मैं राकेश के साथ सोना चाहती हूं, बाहर भी रहूंगी साथ’ शमिता को हुआ प्यार का एहसास

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी इन दिनों बिग बॉस ओटीटी में नजर आ रही हैं।

जहां वह लव एंगल को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। शमिता शेट्टी अबतक कुंवारी हैं पर अब लग रहा है कि बिग बाॅस के घर में उन्हें उनका लाइफपार्टनर मिल जाएगा। बिग बॉस के घर में पिछले कुछ दिनों से ऐसा कुछ दिखाई दे रहा है जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि शायद शमिता को प्यार हो गया है। जी हां, बिग बॉस के घर में शमिता शेट्टी और राकेश बापट के बीच नजदीकियां बढ़ती जा रही है। दोनों की केमिस्ट्री को भी लोग बेहद पसंद कर रहे हैं।

Raqesh Bapat: BBOTT: रिद्धि डोगरा से तलाक के बाद टूट गए थे राकेश बापट, शमिता  के सामने छलका दर्द - bigg boss ott raqesh bapat opens up on ending marriage  with ridhi

वहीं इस बीच शमिता ने राकेश के साथ बेड शेयर किया। बीते एक एपिसोड में शमिता और राकेश बापट को एकसाथ लेटे हुए देखा गया। इस दौरान राकेश, शमिता का हाथ पकड़ कर उनसे बातें करते हुए नजर आए। इस बीच वह इमोशनल हो गए और कहने लगे कि आज का ही वो दिन था जब उनकी जिंदगी में बड़ा बदलाव आया था। उनके एक फैसले के बाद उनकी पूरी जिंदगी बदल गई थी। तभी शमिता पूछती है कि क्या ये पॉजिटिव बदलाव था। जिस पर राकेश कहते हैं कि पूरी तरह से पॉजिटिव चेंज नहीं था।

PunjabKesari

शमिता आगे कहती हैं कि अगर वो इस मामले पर और बात करना चाहते हैं तो घर से बाहर जाने के बाद इस पर बात कर सकते हैं। राकेश को इमोशनल देखकर शमिता कहती हैं कि वो उनके बगल में सोना चाहती हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने कहा कि वो सिर्फ इसलिए राकेश के साथ सोना चाहती हैं क्योंकि आज वे उदास है। तभी राकेश कहते हैं कि फिर तो उनकी चाहत है कि वो रोज उदास ही रहें। शमिता ने तो यहां तक कहा कि लंबे समय से उन्होंने ऐसा कुछ भी महसूस नहीं किया है।

Bigg Boss Ott: राकेश बापट ने शमिता शेट्टी के हाथ पर किया किस, सोशल मीडिया  पर लोगों ने पूछ लिया ऐसा सवाल - Entertainment News: Amar Ujala

बता दें इस हफ्ते नॉमिनेशन के लिए बिग बाॅस ने कंटेस्टेंट्स से एक टास्क करवाया। बिग बॉस ने घरवालों को उनके घर से आए लेटर दिए। जिसके साथ ही कहा गया था कि हर कनेक्शन के किसी एक पार्टनर को ही उनके घर से आया लेटर मिल सकता था और जो लेटर लेगा वो घर से बेघर होने के लिए नाॅमिनेट नहीं होगा। जबकि उनका दूसरा पार्टनर नॉमिनेट हो जाएगा। जब बिग बॉस ने शमिता और राकेश के कनेक्शन से पूछा कि कौन सेव होना चाहता है और कौन नॉमिनेट तो शमिता ने राकेश को बचाने के लिए अपने घर से आया लेटर फाड़ दिया और खुद नॉमिनेट हो गईं।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.