Fri, Oct 23, 2026
🔍 ▶️
Sports

टी20 विश्वकप से पहले ऑस्ट्रेलिया के लिए खतरे की घंटी, दिग्गज खिलाड़ी हो सकता है टीम से बाहर

अगले महीने यूएई और ओमान में टी20 विश्वकप का आयोजन होने जा रहा है.

इसके लिए सभी टीमों ने कमर कस ली है. वनडे में 5 बार वर्ल्ड चैंम्पियन रह चुकी ऑस्ट्रेलियाई टीम पिछले 14 सालों से अपने पहले टी20 विश्वकप खिताब की तलाश में है. कंगारू टीम अभी तक एक बार भी यह टूर्नामेंट नहीं जीत सकी है.

ऐसे में ऑस्ट्रेलियाई टीम की उम्मीदों को झटका देने वाली खबर सामने आई है. टीम के हरफनमौला ऑलरांउडर मार्कस स्टोईनिस चोटिल हो गए हैं. इन दिनों वह आईपीएल 2021 में दिल्ली कैपिटल की तरफ से खेल रहे हैं. स्टोईनिस बुद्धवार को हैदराबाद सनराइडर्स के खिलाफ गेंदबाजी के दौरान चोटिल हो गए जिसकी वजह से उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा.

ये खबर कही ना कही ऑस्ट्रेलिया की टीम के लिए टी-20 वर्ल्ड कप से पहले खतरे की घंटी हो सकती है. स्टोईनिस की चोट गंभीर है या नहीं इसे लेकर कोई अपडेट नहीं मिला है. ऐसे में ऑस्ट्रेलिाई टीम चाहेगी कि उनका यह ऑलराउंडर जल्द से जल्द ठीक हो जाए.

अपने कोटे के दूसरे ओवर की पहली गेंद फेंकने के बाद स्टोइनिस को जोड़ने में परेशानी आने लगी. उनके जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव आया जिसके बाद दिल्ली कैपिटल्स के साथ-साथ ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए भी खतरा बढ़ गया है. स्टोइनिस का बचा हुआ ओवर आर अश्विन ने फेंका जिसमें उन्होंने कुल 13 रन खर्च किए.

अगर स्टोइनिस की इंजरी ज्यादा हुई और वो वर्ल्ड कप में नहीं खेलते हैं तो उनकी जगह डेनियल क्रिस्चियन एक अच्छे विकल्प हो सकते हैं.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.