Mon, Oct 26, 2026
🔍 ▶️
Sports

मोहम्मद शमी के भतीजी व भांजे ने मुकम्मल किया कुरान, विडियो हुआ वायरल, देखें

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी इन दिनों अपने परिवार से दूर यूएई में हैं.

जहां वह आईपीएल 2021 में पंजाब किंग्स का नेतृत्व कर रहे हैं. इस बीच शमी ने सोशल मीडिया पर अपने भांजे और भतीजी की तस्वीर शेयर की है. जिसमें उन्होने उन्हे पहला कुरान मुकम्मल करन की मुबारकबाद दी है.

मोहम्मद शमी पिछले तीन महीनों से अपने परिवार से दूर हैं. पहले वह इंग्लैंड दौरे पर थे अब आईपीएल खेलने के लिए यूएई आ गए हैं. आईपीएल के बाद वह टी20 विश्वकप में टीम इंडिया का हिस्सा रहेंगे. ऐसे में शमी सोशल साइट के जरिए अपने परिवार की दूरी को कम कर रहे हैं.

शमी ने शुक्रवार को फेसबुक पर पोस्ट शेयर करते हुए अपने भांजे और भतीजी को कुरान मुकम्मल करने पर बधाई दी है. उन्होने लिखा है कि
“यह एक मुबारक दिन है कि मेरी भतीजी और भतीजे ने पहली बार कुरान पूरा किया है. इतनी कम उम्र में, मैं उनके विश्वास और समर्पण को देखकर अभिभूत हूं. अल्लाह आप दोनों को प्यार, अच्छा सेहत और दुनिया की सारी खुशियां दे, लव यू”.

बता दें, कुरान शरीफ इस्लाम धर्म की सबसे पवित्र और किताब होती है. इसमें 30 चैप्टर होते हैं. जिन्हे सिपारे कहा जाता है. बता दें, कुरान शरीफ इस्लाम धर्म की सबसे पवित्र और किताब होती है. इसमें 30 चैप्टर होते हैं. जिन्हे सिपारे कहा जाता है.

 

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.