Sat, Oct 24, 2026
🔍 ▶️
Sports

मैच से पहले हैदराबाद को मिला धाकड़ गेंदबाज, कश्मीर के उमरान मलिक टी नटराजन करेंगे रिप्लेस

इंडियन प्रीमियर लीग के दूसरे चरण का पहला डबल हेडर आज खेला जायेगा.

इसमें पहला मैच मैच दोपहर 3.30 बजे दिल्‍ली कैपिटल्‍स बनाम राजस्‍थान रॉयल्‍स के बीच अबु धाबी में खेला जाएगा. वहीं दूसरा मुकाबला शाम 7.30 बजे शारजाह में सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्‍स के बीच खेला जाएगा.

हैदराबाद का प्रदर्शन इस सीजन में बेहद निराशा जनक रहा है. पहले चरण में टीम आखिरी पायदान पर थी. वहीं दूसरे चरण में टीम के प्रदर्शन में कोई सुधार नहीं हो पाया. फिलहाल हैदराबैद की टीम प्वॉइंट टेबल में आठवें नंबर पर है दिल्ली से हारने के साथ ही प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें भी लगभग समाप्त हो चुकी है. प्लेऑफ में एंट्री के लिए सभी मैचों के जीतने के साथ ही बाकी टीमें के खराब प्रदर्शन पर भी निर्भर रहना होगा.

टीम के स्टार गेंदबाज टी नटराजन कोरोना संक्रमित हो गए. अब उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में कश्मीर के तेज गेंदबाज उमरान मलिक को शामिल किया गया है.

शॉर्ट टर्म रिप्लेसमेंट के रुप में टीम में शामिल किए गए 21 वर्षीय उमरान मलिक कश्मीर के खेहने वाले हैं . उमरान जम्मू कश्मीर की टीम की तरफ से घरेलू क्रिकेट खेलते हैं. हालांकि, क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेंट में उन्होने महज एक टी-20 मैच ही खेला है.

गुरुवार को टीम को उस समय झटका लगा जब जॉनी बेयरस्टो की जगह पर खेलने के लिए टीम में शामिल हुए शेरफेन रदरफोर्ड अपने पिता के निधन होने की वजह से स्वदेश लौट गए.

डेविड वार्नर की जगह पर टीम के कप्तान बनाए गए केन विलियमसन की अगुआई में एसआरएच का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है और टीम अबतक खेले 8 मैचों में से सिर्फ एक में जीत हासिल कर सकी है, जबकि 7 मुकाबलों में टीम हार गई है.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.