Wed, Oct 28, 2026
🔍 ▶️
Uncategorized

मनीष पांडे ने खेली धुआंधार पारी, सूर्यकुमार यादव ने ठोकी तूफानी फिफ्टी, भुवी की टीम ने शिखर की टीम को रौंदा

भारतीय टीम श्रीलंका के दौरे पर हैं.

श्रीलंका दौरे पर गई भारत की सीमित ओवरों की टीम के खिलाड़ियों को दो टीमों में बांटकर यहां एसएससी मैदान पर टी20 अभ्यास मैच खेला गया.

जिसमें सीनियर बल्लेबाज मनीष पांडे ने शिखर धवन एकादश जबकि सूर्यकुमार यादव ने भुवनेश्वर कुमार एकादश की ओर से अर्धशतक जड़कर अपने तेवर दिखाए. गेंदबाजी कोच पारस महाम्ब्रे ने बीसीसीआई टीवी को बताया कि कोचिंग स्टाफ खिलाड़ियों के प्रदर्शन से खुश है.

उन्होंने उमस भरे हालात में अच्छा जज्बा दिखाया और शानदार प्रदर्शन किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए धवन एकादश ने पांडे की 45 गेंद में 63 रन की पारी की बदौलत 20 ओवर में चार विकेट पर 154 रन का स्कोर खड़ा किया.

विरोधी टीम के कप्तान भुवनेश्वर कुमार सबसे सफल गेंदबाज रहे. जिन्होंने चार ओवर में 23 रन देकर सबसे अधिक दो विकेट चटकाए. इसके जवाब में पृथ्वी शॉ और देवदत्त पडिक्कल ने पहले विकेट के लिए तेजी से 60 रन जोड़कर भुवी एकादश को तूफानी शुरुआत दिलाई.

सूर्यकुमार ने इसके बाद ताबड़तोड़ अर्धशतक जड़ा जिससे टीम ने 17 ओवर के अंदर ही शिखर धवन की टीम के द्वारा दिए गये लक्ष्य को हासिल कर लिया.

महाम्ब्रे ने कहा कि बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया इसलिए उन्होंने फैसला किया कि लक्ष्य को संशोधित किया जाए.

Imageऔर उन्हें ऐसी स्थिति दी जाए जहां उन्हें चार ओवर में 40 के आसपास रन बनाने हों. दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.