Fri, Oct 30, 2026
🔍 ▶️
Uncategorized

अमीर महिला ने 2 करोड़ की सैलरी पर रखा 15 साल छोटा बॉयफ्रेंड, अकेले से कराती है ऐसे-ऐसे काम

विदेशों में आज भी प्यार-मोहब्बत के रिश्ते भी पैसों के दम पर निभाए जा रहे हैं.

हाल ही में एक बड़ी रोचक खबर सामने आई है कि एक 44 वर्षीय महिला ने तो सैलरी पर बॉयफ्रेंड ही रख लिया. बॉयफ्रेंड उम्र में महिला से लगभग 15 साल छोटा है. आपको बता दें महिला उसे फिक्स सैलरी देती है और इसके बदले में उससे सभी काम करवाती है.

गौरतलब है कि जूली नाम की महिला 44 साल की है और उसने 29 साल का बॉयफ्रेंड फिक्स सैलरी पर रखा है. 44 वर्षीय महिला जूली ने खुद सोशल मीडिया पर इस रिश्ते के बारे में जानकारी शेयर की है. जूली ने बताया है कि वो अपने 15 साल छोटे ब्वॉयफ्रेंड को फिक्स सैलरी देती है, ताकि वह अपने उस बॉय फ्रेंड से कुछ भी करा सके.

गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड के रिश्ते एक दूसरे की पसंद पर आधारित होते हैं लेकिन इस रिश्ते की बुनियाद दोनों के प्रति प्यार-मोहब्बत नहीं बल्कि सिर्फ एक-दूसरे की जरूरत है. आपको बता दें 44 वर्षीय महिला जूली का बॉयफ्रेंड सैलरी के लिए ही उसके साथ रहता है और जो वह कहती है उसे वह सब करना होता है.

महिला ने अपने इस रिश्ते के बारे में @julie.withthebooty नाम से TikTok अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए जानकारी दी कि वो अपने बॉयफ्रेंड को हर वो चीज लाकर देती है, जो उसे चाहिए. वो एक महीने में उसपर सैलरी के तौर पर 15 लाख रुपये तक खर्च करती है

यानी कि सालाना 44 वर्षीय जुली बॉयफ्रेंड पर 1 करोड़ 80 लाख रुपये खर्च करती है.और कुल मिलाकर यह खर्चा 2 करोड़ के करीब बैठता है. 44 वर्षीय महिला जूली ने जैसे ही ये वीडियो अपलोड किया तमाम यूजर्स उससे तरह-तरह के सवाल पूछ रहे हैं.

महिला के विडियो पर एक यूजर्स ने सवाल किया कि सैलरी के बदले उस लड़के को क्या-क्या करना पड़ता है. जूली ने कहा, ‘मुझे जो कुछ भी चाहिए वो सब करना पड़ता है.’

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.