Sat, Oct 24, 2026
🔍 ▶️
Sports

शर्मनाक! भारत हारा तो शमी को दी गई गालियां, घटिया कमेंट्स लिखे, पाकिस्तानी, गद्दार कहकर किया अपमान

आईसीसी टी20 विश्वकप में पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से हरा दिया. इस मैच में भारत 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 151 रन बनाए थे. जवाब में पाकिस्तान ने 17.5 ओवर में बिना विकेट खोए 152 रन बनाकर जीत हासिल की.

पाकिस्तान की जीत और टीम इंडिया की हार के बाद ट्वीटर पर टीम इंडिया के खिलाड़ियों को लेकर घटिया कमेंट का सैलाब आ गया. ट्वीटर पर हार से बौखलाए यूजर द्वारा 18वें ओवर में 16 रन खर्च करने वाले मोहम्मद शमी को लेकर काफी घटिया बाते कहीं गई. इंस्टाग्राम पर भी मोहम्मद शमी की पोस्ट पर जाकर विषवमन किया गया.

सोशल मीडिया पर मोहम्मद शमी के बारे में ओछी टिप्पणी की गई. उन्हे गालियां भरे कमेंट किए गये. उन्हे पाकिस्तान और गद्दार तक कहा गया.

एक यूजर ने शमी के लिए लिखा, टीम इंडिया में पाकिस्तानी. किसी दूसरे ने लिखा, पाकिस्तान के पक्ष में एक मुस्लिम. तुम्हें कितने पैसे मिले? ये तो कुछेक कमेंट हैं. इस तरह के कई कमेंट्स मोहम्मद शमी के खिलाफ किए गए हैं जिन्हें लिखा नहीं जा सकता है.

हालांकि ऐसे लोग भी रहे जिन्होंने सेंसिबल बातें कीं. इन्होंने शमी और टीम इंडिया के बाकी प्लेयर्स का सपोर्ट किया और लोगों से शांत रहने और खेल भावना बनाए रखने को कहा. इस तरह के कमेंट्स में एक यूजर ने लिखा, कृपया फालतू की बातें मत लिखो. खेल में कुछ भी हो सकता है. उससे नफरत करना बंद करो.

पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले में कोई भारतीय गेंदबाज विकेट लेने में कामयाब नहीं रहा. इस मैच में शमी काफी महंगे साबित हुए थे. उन्होने 3.5 ओवर की गेंदबाजी में 44 रन खर्च किए.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.