Sat, Oct 24, 2026
🔍 ▶️
Sports

लेविस ने 6 छक्के जड़कर मचाया कोहराम, मोर्कम-ड्यूसन के तूफान में उड़ गए चैम्पियंस, SA की धमाकेदार जीत

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2021 के सुपर 12 चरण के ग्रुप 1 के मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने वेस्ट इंडीज को 8 विकेट से हरा दिया. साउथ अफ्रीका की यह पहली जीत है. वहीं वेस्ट इंडीज को लगातर दूसरी हार झेलनी पड़ी है. जिसके बाद उस पर वर्ल्डकप से बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है.

साउथ अफ्रीका के आमंत्रण पर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम इविन लुईस (56) की शानदार बल्लेबाजी के बाद लड़खड़ा गई. लुईस ने 3 चौको और 6 छक्कों की मदद से 35 गेंदो पर 56 रन बनाए. उन्होने लेंडल सिमंस (16) के साथ पहले विकेट के लिए 73 रन जोड़े.

अच्छी शुरूआत के बाद वेस्टइंडीज की टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट गवांए. आखिर में कप्तान कीरेन पोलार्ड ने 20 गेंदो पर 1 छक्के की मदद से 26 रनों की आतिशी पारी जरूर खेली. जिसके चलते वेस्ट इंडीज की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 143 रन बनाए.

साउथ अफ्रीका की तरफ से पैट्रिओट्स ने तीन खिलाड़ियों को आउट किया. इसके अलावा केशव महाराज को दो विकेट मिले. एक-एक विकेट रबाडा और नोरत्जे को मिला.

जवाब में साउथ अफ्रीका ने 18.2 ओवर में 2 विकेट खोकर 144 रन बना लिए. सलामी बल्लेबाज रेजा हेंडरिक ने 30 गेंद पर 39 रन बनाए. इसके बाद एडम मोर्कम ने 26 गेदों पर 1 चौके और 4 छक्कों की मदद से 51 रनों की आतिशी पारी खेली. वहीं रूसो वान वरड्यूसेन ने 43 रनों की नाबाद पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.