Sun, Oct 25, 2026
🔍 ▶️
Sports

वकार ने कहा- ”रिजवान को हिंदुओं के सामने नमाज अदा करते देखना बेहद खास”, हर्षा भोगले बोले- माफी मांगें…

आईसीसी टी20 विश्वकप में पाकिस्तान की अभूतपूर्व जीत में सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान एक नायक के रूप में सामने आए.

उन्होने नाबाद 79 रनों की पारी खेली. रिजवान ने भारत-पाकिस्तान के मैच में दुबई में ड्रिंक के ब्रेक के दौरान नमाज अदा की थी. जिसको लेकर वकार युनुस ने एक बेतुका बयान दिया. जिसको लेकर क्रिकेट विशेषज्ञ और कमेंटेटर हर्षा भोगले ने अपनी नाराजगी जाहिर की है.

भारत की पारी के दौरान मोहम्मद रिजवान द्वारा नमाज अदा करने का एक वीडियो वायरल हुआ तो पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर वकार यूनिस ऐतिहासिक भारत-पाकिस्तान मैच के बारे में अपने ‘सबसे संतोषजनक’ पल को साझा करके नए विवाद को जन्म दे दिया.

एक चैनल के प्रोग्राम में शोएब अख्तर और पाकिस्तानी पत्रकार से बातचीत में वकार यूनिस ने कहा कि मोहम्मद रिजवान मैच के दौरान नमाज अदा करना उनके लिए खास पल था. वकार ने कहा कि कहा, ”रिजवान ने मैच के दौरान हिंदुओं के बीच पढ़ी, नमाज मेरे लिए बेहद खास थी.”

यूनिस की इस टिप्पणी पर कई लोगों ने आपत्ति दर्ज करवाई है. कमेंटेटर हर्षा भोगले भी यूनिस के इस बयान से नाखुश हैं और उन्होंने अपील की है कि यूनिस अपने बयान को लेकर माफी मांगें. उन्होने ट्वीट कर कहा है कि यह खेल भावना के विरूद्ध है.

हर्षा ने एक और ट्वीट करते हुए कहा, ”आप सोचते होंगे कि क्रिकेटर हमारे खेल के एंबेसेडर के तौर पर कुछ ज्यादा ही जिम्मेदार होंगे. मुझे यकीन है कि वकार की तरफ से माफी आएगी. हमें क्रिकेट की दुनिया को जोड़ने की जरूरत है, धर्म से बांटने की नहीं.”

गौरतलब है कि पाकिस्तान ने 29 साल बाद विश्वकप में भारत के खिलाफ जीत दर्ज की है. इस दौरान कोहली की रिजवान और बाबर की गले मिलते तस्वीर ने लोगों का दिल जीत लिया था. इसेक अलावा मेंटर धोनी का पाक खिलाड़ी मलिक, बाबर, शाहनवाज से बात करने वाली फोटो की भी काफी तारीफ हुई.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.