Sun, Oct 25, 2026
🔍 ▶️
Sports

शमी ने भरी हुंकार आलोचकों के मुंह पर लगेगा ताला, उमरान-बुमराह के साथ मैदान पर दिखाया दमखम, कही ये बात

शमी ने भरी हुंकार आलोचकों के मुंह पर लगेगा ताला, उमरान-बुमराह के साथ मैदान पर दिखाया दमखम, कही ये बात.

आईसीसी टी20 विश्वकप के पहले मैच में भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा. उन्होने अपने 3.5 ओवर के स्पैल में 43 रन खर्च किए. जिसके चलते सोशल मीडिया पर उन्हे काफी ट्रोल किया गया. उन्हे लेकर काफी अभद्र टिप्पणी की गई.

अब आलोंचकों को मुंह तोड़ जवाब देने के लिए मोहम्मद शमी मैदान पर काफी पसीना बहा रहे हैं. 31 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले मेगा मुकाबले से पहले मोहम्मद शमी ने अपने सोशल मीडिया अकांउट पर फोटो अपलोड की है. जिसमें वह जसप्रीत बुमराह और युवा गेंदबाज उमरान मलिक के साथ नजर आ रहे हैं. शमी ने लिखा, ‘पीसने के लिए वापस.

वर्ल्डकप में बने रहे के लिए यह मैच भारत और न्यूजीलैंड दोनो के लिए काफी अहम है. ऐसे में दोनो टीमों की बीच दिलचस्प टक्कर देखने को मिलेगी. टीम इंडिया को सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए हर हाल में न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत दर्ज करनी होगी.

भारतीय टीम आजतक फटाफट क्रिकेट के विश्व कप में न्यूजीलैंड को कभी नहीं हरा सकी है. दोनों टीमें टी-20 वर्ल्ड कप में अबतक दो बार भिड़ी हैं और दोनों ही दफा जीत कीवी टीम के हाथ लगी है. ऐसे में विराट कोहली की सेना को दूसरी बार टी-20 चैंपियन कहलाने की उम्मीदों को बरकरार रखने के लिए दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में इतिहास रचना होगा. आईसीसी इवेंट्स में भारत ने न्यूजीलैंड को आखिरी बार साल 2003 में हराया था.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.