Fri, Oct 30, 2026
🔍 ▶️
Uncategorized

कभी ‘मन्नत’ के सामने खड़े होकर देखा था खरीदने का ख्वाब, आज करोड़ों के बंगले के हैं मालिक किंग खान…

मौका ईद का हो या फिर किंग खान के बर्थडे का, मन्नत के बाहर फैंस का तांता लगा रहता है.

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) का बंगला मुंबई में एक लैंडमार्क है. मुंबई घूमने आने वालों की विजिटिंग लिस्ट में एक नाम शाहरुख खान के बंगले ‘मन्नत’ का भी होता है. लोग देखना चाहते हैं कि आखिर बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान कहां रहते हैं?

लेकिन क्या आप जानते हैं कि शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने किस तरह इस घर को खरीदा था? क्या आप जानते हैं कि शाहरुख खान के इस घर की पूरी कहानी क्या है? आज शाहरुख खान  के बर्थडे पर हम आपको यही किस्सा सुनाने जा रहे हैं. साल 1997 में फिल्म ‘यस बॉस’ (Yes Boss) की शूटिंग के वक्त शाहरुख खान ने पहली बार इस बंगले को देखा था. पहली ही नजर में उनका दिल इस आलीशान घर पर आ गया था.

शाहरुख खान ने एक ख्वाब पाला, इस घर को खरीदने का ख्वाब. उन्होंने तय किया कि वह एक रोज इस बंगले को जरूर खरीदेंगे. उस वक्त मन्नत में गुजराती बिजनेसमैन नरीमन दुबास रहते थे. तब मन्नत का नाम विला विएना (Villa Vienna) हुआ करता था. शाहरुख खान का ये ख्वाब पूरा हुआ साल 2001 में, जब उन्होंने Bai Khorshed Bhanu Sanjana Trust से ये बंगला खरीदा.

प्रॉपर्टी वेबसाइट हाउसिंग डॉट कॉम के मुताबिक उस वक्त शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने इस बंगले के लिए 13.32 करोड़ रुपये चुकाए थे. शाहरुख खान द्वारा इस घर को खरीदे जाने के बाद भी 4 साल तक ये घर Villa Vienna ही रहा. लेकिन फिर SRK ने इस घर का नाम बदल दिया और आज 21 साल बाद इस घर की कीमत 400 करोड़ रुपये से भी ज्यादा बताई जाती है.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.