Mon, Oct 26, 2026
🔍 ▶️
Sports

युवराज की धमाकेदार वापसी, गेंद-बल्ले से मचाया धमाल, सिराज की कातिलाना गेंदबाजी, वेंकटेश अय्यर भी चमके

Syed Mushtaq Ali Trophy 2021-22 में दूसरे दिन कई अहम मुकाबले खेले गये. इन्ही में से एक मैच हैदराबाद और उत्तराखंड के मध्य खेला गया. मैच में हैदराबाद की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तन्मय के 97 रन की मदद से 20 ओवर में 167/5 का स्कोर खड़ा किया.

हैदराबाद की तरफ से राहुल ने 24 रन और तिलक वर्मा ने 15 रन का योगदान दिया. उत्तराखंड की तरफ से दीपांशु ने 2 विकेट जबकि स्वप्निल ने 2 विकेट अर्जित किये. लक्ष्य का पीछा करने उतरी उत्तराखंड की टीम 19वें ओवर में महज 106 रन पर सिमट गयी.

हैदराबाद की तरफ से मिलिंद ने 5 विकेट और सिराज ने 3 ओवर में महज 9 रन देकर 2 विकेट हासिल किये. वहीं रेलवे vs मध्य प्रदेश मैच में मध्य प्रदेश ने रेलवे को 7 विकेट से हराया. पहले खेलते हुए रेलवे ने 9 विकेट पर 97 रन बनाए. जवाब में मध्य प्रदेश ने 3 विकेट पर 100 रन बनाए. वेंकटेश अय्यर ने नाबाद 50 रन बनाए.

Imageरेलवे की तरफ से युवराज ने 14 रन की नाबाद पारी खेली.वहीं युवराज ने गेंदबाजी में भी कमाल का प्रदर्शन करते हुए 1 विकेट हासिल किया. वेंकटेश ने अपनी पारी में 41 गेंदों पर 3 चौके और 2 छक्के लगाये. केरल vs बिहार मैच में बिहार को 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा.

पहले खेलते हुए बिहार ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 131 रन बनाए. जवाब में खेलते हुए केरल ने 3 विकेट पर 132 रन बनाए. रॉबिन उथप्पा ने 57 और संजू सैमसन ने 20 गेंद में नाबाद 45 रन की पारी खेली. आपको बता दें ये भारत के लिए खेल चुके युवराज सिंह नहीं हैं.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.