Sun, Oct 25, 2026
🔍 ▶️
Sports

हारा अफ़ग़ानिस्तान रोया भारत, न्यूजीलैंड ने फिर तोड़ा इंडिया का दिल, 9 साल बाद बना शर्मनाक रिकॉर्ड…

आईसीसी टी20 विश्वकप में टीम इंडिया का सफ़र खत्म हो गया. हांलकी, टीम इंडिया अपना आखिरी मैच सोमवार को नामिबिया के खिलाफ खेलेगा. लेकिन अफगानिस्तान पर न्यूजीलैंड की जीत ने सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें खत्म कर दी.

अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 124 रन बनाए थे. जिसके जवाब में न्यूजीलैंड ने 18.1 ओवर में 8 विकेट शेष रहते हुए मैच अपने नाम कर लगातार दूसरी बार सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया.

न्यूजीलैंड की तरफ से कप्तान केन विलियम्सन ने सबसे ज्यादा 40* रन बनाए. इसके अलावा सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल ने 28 रन बनाए. वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज डेवोन कॉनवे 36 रन बनाकर नाबाद लौटे. अफगानिस्तान की तरफ से मुजीब उर रहमान और राशिद खान को एक-एक विकेट मिला.

इससे पहले अफगानिस्तान की टीम खराब शुरूआत के बाद 124 रन ही बना सकी. नजीबुल्ला ने 48 गेंदो पर 6 चौको और 3 छक्कों की मदद से 73 रनों की पारी खेली. न्यूजीलैंड की तरफ से ट्रेंट बोल्ड ने तीन विकेट लिए. टिम साउदी को दो सफलाए मिली. वहीं मिल्ने, नीशाम और ईश सोढी को एक-एक सफलता मिली.

न्यूजीलैंड पिछले कुछ सालों से भारतीय दिलों को तोड़ता आ रहा था और वही कहानी इस वर्ल्ड कप में भी देखने को मिली. पहले वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल में हार फिर आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में हार और अब मौजूदा वर्ल्डकप में अफगानिस्तान को हराकर कीवी टीम ने भारतीय टीम को बाहर का रास्ता दिखाया है.

भारतीय टीम टी20 विश्वकप में 9 साल बाद सेमीफाइनल से पहले बाहर हुई है. इससे पहले 2016 में टीम सेमीफाइनल और 2014 में फाइनल में पहुंची थी. 2012 के विश्वकप में टीम इंडिया सुपर-12 में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.