Thu, Oct 29, 2026
🔍 ▶️
Uncategorized

मलाला युसुफजाई ने ब्रिटेन में असर से की शादी, क्रिकेट मैदान में हुई थी मुलाकात, निकाह की तस्वीरें आई सामने

पाकिस्तान की नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई (Malala Yousafzai) ने शादी कर ली है. मलाला यूसुफजई (Malala Yousafzai) और उनके पार्टनर असर ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की जानकारी फैंस के साथ शेयर की.

पाक में लड़कियों की शिक्षा की पक्षधर मलाला (Malala Yousafzai) और असर का निकाह समारोह ब्रिटेन के बर्मिंघम स्थित घर पर हुआ. इसके जानकारी देते हुए सोशल मीडिया पर मंगलवार को नोबेल पुरस्कार विजेता यूसुफजई (Malala Yousafzai) ने कुछ तस्वीरें शेयर कीं.

मलाला (Malala Yousafzai) ने ट्विटर पर अपने आधिकारिक हैंडल से ट्वीट करते हुए कहा कि आज मेरे जीवन का अनमोल दिन है. असर और मैं (Malala Yousafzai) पूरी जिंदगी के लिए शादी के बंधन में बंध गए हैं. मलाला (Malala Yousafzai) ने ट्वीट में ये भी लिखा कि हमने बर्मिघम में अपने परिवारजनों के साथ एक छोटा निकाह समारोह आयोजित किया.

आप सभी हमें दुआएं दें. हम एक साथ इस सफर को बिताने के लिए बहुत उत्साहित हैं. आपको बता दें नोबेल पुरस्कार विजेता यूसुफजई (Malala Yousafzai) का जन्म पाकिस्तान में हुआ. पाकिस्तान में लड़कियों की शिक्षा की हिमायत करने वाली मलाला यूसुफजई (Malala Yousafzai) पर तालिबान आतंकियों ने 2012 में ह’मला किया.

गौरतलब है कि उस समय मलाला (Malala Yousafzai) की उम्र 11 साल थी. लड़कियों की शिक्षा और अधिकारों की लड़ाई लड़ने वाली मलाला (Malala Yousafzai) पाकिस्तान में हमेशा आ’तंकियों के निशाने पर रहीं हैं.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.