Thu, Oct 29, 2026
🔍 ▶️
Uncategorized

पाक की हार से टीम इंडिया को हुआ बड़ा फायदा, जीत के साथ टूटा ऑस्ट्रेलिया का शर्मनाक रिकॉर्ड

आईसीसी टी20 विश्व कप 2021 (ICC T20 World Cup 2021) के दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया (Australia) की टीम ने बेहद ही रोमांचक मैच में पाकिस्तान (Pakistan) की टीम को 5 विकेट से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया. फाइनल में ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला न्यूजीलैंड की टीम से होगा.

मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान और फखर जमां के अर्धशतकों की मदद से 4 विकेट खोकर 176 रन बनाए. जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 19 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से वार्नर, वेड और स्तोइनिस ने जबरदस्त बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने 19 ओवर में 5 विकेट पर 177 रन बना मैच अपने नाम कर लिया. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से स्टोइनिस ने 2 चौके और 2 छक्के की मदद से 31 गेंद में नाबाद 40 और मैथ्यू वेड ने 2 चौके और 4 छक्के की मदद से 17 गेंद में नाबाद 41 रन बनाए. मैथ्यू वेड को उनकी ताबड़तोड़ पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया.

Imageमैच में मिली के साथ ही पाकिस्तान की टीम टी 20 रैंकिंग में दूसरे से तीसरे पायदान पर आ गयी. वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम रैंकिंग में 6वें पायदान पर काबिज है. ऑस्ट्रेलिया से मिली हार से जहाँ पाक की टीम तीसरे पायदान पर आ गयी वहीं टीम इंडिया तीसरे पायदान से दूसरे पायदान पर आ गयी है.

टी 20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान ने 14-14 मैच थे. पाकिस्तान की टीम ने इस मामले में ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ दिया है और वह अब 15 हार के साथ लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया से उपर आ गयी है.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.