Fri, Oct 23, 2026
🔍 ▶️
Sports

आंद्रे रसेल ने की छक्कों की बारिश, युसूफ पठान की टीम को मिली हार, इंलिश बल्लेबाज ने जड़े 8 छक्के

अबू धाबी में खेली जा रही T10 League 2021-22 के दूसरे दिन कई अहम् मैच खेले गये. टूर्नामेंट के दूसरे दिन डेक्कन ग्लेडिएटर्स, टीम अबू धाबी और दिल्ली बुल्स की टीम ने अपने-अपने मैचों में जीत दर्ज की. आइये जानते हैं टी 10 लीग के दूसरे दिन खेले गये मैचों के बारे में-

डेक्कन ग्लेडिएटर्स ने चेन्नई ब्रेव्स को मात दी
टूर्नामेंट के दूसरे दिन डेक्कन ग्लेडिएटर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 146-3 बनाये. डेक्कन की तरफ से टॉम मूर्स ने (17 गेंदों में 47* रन 2 चौके और 5 छक्के) और फिनिशर आंद्रे रसेल ने (17 गेंदों में 43 रन*, 3 चौके और 4 छक्के) ने तूफानी पारियां खेली.

जवाब में 147 रनों का पीछा करते हुए चेन्नई ब्रेव्स की टीम 10 ओवर में महज 122-4 रन ही बना पाई. चेन्नई की टीम की तरफ से एंजेलो परेरा (29 गेंदों में 60 रन, 7 चौके और 2 छक्के) और रवि बोपारा ने (26 गेंदों में 51 रन, 7 चौके और 2 छक्के) की पारी खेली.

हालांकि आखिर में डेक्कन ग्लेडिएटर्स की टीम ने 24 रन से मैच अपने नाम किया. चेन्नई ब्रेव्स की तरफ से यूसुफ पठान को बल्लेबाजी और गेंदबाजी करने का अवसर नहीं मिला. मैच में जबरदस्त प्रदर्शन करने वाले टॉम मूर्स को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया.

अबू धाबी ने नॉर्थन वॉरियर्स को शिकस्त दी

Imageमैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड के प्रमुख बल्लेबाज लियाम लिविंगस्टोन (23 गेंदों में 68* रन, 2 चौके और 8 छक्के) की छक्कों से भरी तूफानी अर्धशतकीय पारी की बदौलत टीम अबू धाबी ने 10 ओवर में 132-5 रन बनाये. जवाब में 133 रनों का पीछा करते हुए नॉर्थन वॉरियर्स की टीम 10 ओवर में सिर्फ 111-7 रन ही बना सकी.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.