Tue, Oct 20, 2026 🔍 ▶️
India

फैक्ट चेक: दिलीप कुमार मरने से पहले 98 करोड़ की प्रॉपर्टी वक्फ-बोर्ड को दान कर गए, सच्चाई आई सामने?

सोशल मीडिया पर दिवंगत दिग्गज एक्टर दिलीप कुमार को लेकर कई पोस्ट वायरल हो रहे हैं।

कहा जा रहा है कि दिलीप कुमार उर्फ यूसुफ खान ने जीते जी हिंदू बनकर कमाया-खाया और म’र’ते समय 98 करोड़ की प्रॉपर्टी वक्फ-बोर्ड को दान कर गए।

ऐसे कई मैसेज जांच के लिए हमें भास्कर हेल्पलाइन पर भी मिले।

और सच क्या है?

सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने दिवंगत एक्टर दिलीप कुमार के सोशल मीडिया हैंडलर और PRO आसिफ फारुकी से संपर्क किया।

आसिफ फारुकी ने भास्कर को बताया कि दिलीप कुमार का 98 करोड़ की प्रॉपर्टी वक्फ-बोर्ड को दान करने का दावा पूरी तरह गलत है। वक्फ-बोर्ड को प्रॉपर्टी या पैसों का ऐसा कोई दान दिलीप साहब ने नहीं किया था।

पड़ताल के अगले चरण में हमने मुंबई वक्फ-बोर्ड के अधिकारियों से भी बातचीत की। उनका कहना भी यही है कि दिलीप साहब की तरफ से ऐसा कोई दान वक्फ-बोर्ड को नहीं दिया गया है।

साफ है कि सोशल मीडिया पर दिवंगत एक्टर दिलीप कुमार का वक्फ-बोर्ड को पैसे या प्रॉपर्टी दान करने का दावा गलत है।

साभार-bhaskar

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.