Thu, Oct 29, 2026
🔍 ▶️
Uncategorized

युवराज-जडेजा ने मचाया ग़दर, फैज फजल की टीम की शर्मनाक हार, मांकड़ ने 12 छक्के-चौके जड़ दिलाई जीत

भारत के घरेलू टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी के चौथे क्वाटर फाइनल में सौराष्ट्र का मुकाबला विदर्भ से हुआ. मैच के दौरान विदर्भ की टीम का प्रदर्शन प्रत्येक क्षेत्र में निराशाजनक रहा. क्वाटर फाइनल में सौराष्ट्र के कप्तान जयदेव उनादकट ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया.

पहले बल्लेबाजी करने उतरी विदर्भ की टीम महज 150 रनों पर ढेर हो गई. विदर्भ की तरफ से अपूर्व वानखड़े ने सबसे अधिक 69 गेंदों पर पांच चौके और इतने ही छक्कों की मदद से 72 रनों की पारी खेली. ओपनिंग करने उतरे कप्तान फैज फजल 59 गेंदों पर एक चौके की मदद से महज 23 रन ही बना सके.

विदर्भ की टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही. विदर्भ की पूरी टीम निर्धारित 50 ओवर से पहले ही 40.3 ओवर में सिमट गयी. सौराष्ट्र की तरफ से युवराज (Yuvraj Chudasama) ने 15 रन देकर 2 विकेट, डी जडेजा ने 34 रन देकर, जयदेव ने 25 रन देकर और चिराग ने 34 रन देकर 2-2 विकेट अर्जित किये लक्ष्य का पीछा करते हुए सौराष्ट्र की टीम ने 29.5 ओवरों में तीन विकेट खोकर यह लक्ष्य हासिल कर लिया.

शुरुआती तीन विकेट जल्दी खोने वाली सौराष्ट्र की टीम की तरफ से जैक्सन ने 22 गेंदों पर 15 रन बनाए. सौराष्ट्र की तरफ से प्रेरक मांकड ने 72 गेंदों का सामना करते हुए 10 चौके और दो छक्कों की मदद से 77 रन बनाए.

अर्पित ने उनका अच्छा साथ दिया और 66 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 41 रनों की पारी खेली. इन दोनों ने चौथे विकेट के लिए 116 रनों की साझेदारी कर टीम को जीत दिला दी.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.