Sat, Oct 24, 2026
🔍 ▶️
Sports

क्रिकेटर इरफान पठान दोबारा बने पिता, पत्नी सफा बेग ने बेटे को दिया जन्म, जानें क्या रखा नाम

टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान (Irfan Pathan) दूसरी बार पिता बने हैं. उन्होंने अस्पताल से एक तस्वीर शेयर कर अपने फैंस को गुड न्यूज दी है. इरफान का पहले से ही एक बेटा है, जिसका नाम इमरान खान है. इरफान ने 2016 में पेशे से मॉडल रहीं सफा बेग से निकाह किया था. सफा के पिता सऊदी अरब में बिजनेसमैन हैं.

इरफान पठान ने 2016 में सफा से निकाह किया था. उनकी शादी मक्का में हुई थी. इसमें सिर्फ करीबी दोस्त और रिश्तेदार ही शामिल हुए थे. वैसे सफा का परिवार मूल रूप से हैदराबाद का रहने वाला है. लेकिन उनके पिता मिर्जा फारुक बेग बिजनेस के सिलसिले में सऊदी अरब चले गए थे. सफा की शुरुआती पढ़ाई जेद्दाह के इंटरनेशनल स्कूल में हुई है.

सफा का जन्म 28 फरवरी 1994 को हुआ था. वो इरफान से उम्र में 10 साल छोटी हैं. इरफान और सफा पहली बार दिसंबर, 20 दिसंबर 2016 में पेरेंट्स बने थे. तब इमरान का जन्म हुआ था. उस समय भी इरफान ने ट्वीट कर अपने पिता बनने (Irfan Pathan welcome baby boy) की जानकारी दी थी. तब उन्होंने लिखा था- इस एहसास को बयान करना मुश्किल है…इसमें एक बेहतरीन सी कशिश है. हमें बेटा हुआ है.

इरफान 2007 में टी20 विश्व कप जीतने वाली टीम इंडिया के सदस्य रहे थे. उस टूर्नामेंट में उन्होंने शानदार गेंदबाजी की थी. उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मुकाबले में 16 रन देकर 3 विकेट लिए थे. इसी वजह से उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया था. पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने 14.90 के औसत से 10 विकेट झटके थे. इरफान ने भारत के लिए 29 टेस्ट, 120 वनडे और 24 टी20 खेले हैं. इसमें उन्होंने कुल 301 विकेट लिए हैं.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.