Mon, Oct 26, 2026
🔍 ▶️
Sports

टीम इंडिया की हार पर भड़के मुनाफ पटेल-इरफान पठान, वसीम जाफ़र ने कर दी थी हार की भविष्यवाणी

आखिरी टेस्ट में हार के बाद टीम इंडिया (Team India) एक बार फिर से दक्षिण अफ्रीका (South Africa) में सीरीज जीतने में नाकाम साबित हुई है. दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम को 2-1 से करारी हार का सामना करना पड़ा.

आखिरी टेस्ट मैच में टीम इंडिया को 7 विकेट से मात मिली. आपको बता दें भारत ने सेंचुरियन में पहला टेस्ट मैच 113 रन से जीतकर शानदार शुरुआत की थी लेकिन वह जोहानिसबर्ग में दूसरा मैच सात विकेट से हार गया था.

टीम इंडिया ने सातवीं बार साउथ अफ्रीका में टेस्ट सीरीज गंवायी. गौरतलब है कि भारत और अफ्रीका की टीम के बीच 19 जनवरी से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. टीम इंडिया वनडे सीरीज जीतकर टेस्ट सीरीज की हार का हिसाब चूकता करना चाहेगी.

हार के बाद टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी काफी आलोचना कर रहे हैं. फैंस भी टीम इंडिया के प्रदर्शन से काफी नाखुश हैं. इरफान पठान ने हार के बाद कहा- मुझे लगा कि इतिहास रचने का यह हमारा सबसे अच्छा मौका है! हमारी टीम और उनकी टीम को ध्यान में रखते हुए.

दक्षिण अफ्रीका ने अच्छा खेला. मार्को जेनसन और कीगन पीटरसन भविष्य के दक्षिण अफ्रीकी सितारे हैं. वहीं मुनाफ पटेल ने कहा कि हम जानते हैं कि हमने कहां गलतियां की हैं, आइए इसे एक साथ सुधारें और सीमित ओवरों के खेल में और अधिक मजबूत बनें.

वसीम जाफर चौथी पारी से पहले यह ट्वीट किया था. इस बार भी वही कहानी देखकर दुख हुआ. पर्याप्त रन नहीं बन पाए. जफ़र ने टीम इंडिया के स्कोर को देखकर हार की भविष्यवाणी पहले ही कर दी थी.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.