Sat, Oct 24, 2026
🔍 ▶️
Sports

टीम इंडिया के कप्तान बने सहवाग, युवराज को मिली उपकप्तानी, पठान भाई-मुनाफ व कैफ जैसे चेहरे टीम में शामिल

क्रिकेट जगत से सन्यास ले चुके खिलाड़ी एक बार फिर मैदान में वापसी करने जा रहे हैं. लीजेंड्स क्रिकेट लीग ओमान क्रिकेट स्टेडियम में 20 जनवरी से खेला जाएगा. इसके लिए एशिया और वर्ल्ड लीजेंड्स और इंडिया की टीम की घोषणा कर दी गई है.

एशिया की टीम में श्रीलंका के सात पूर्व दिग्गज खिलाड़ी शामिल किये वए हैं. एशिया की टीम में पूर्व कप्तान सनथ जयसूर्या, महान ऑफ स्पिनर मुथैया मुरलीधरन, बाएं हाथ के पूर्व तेज गेंदबाज चामिंडा वास और विकेटकीपर रोमेश कालुविथराना जैसे बड़े नाम शामिल हैं. पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी को भी टीम का उपकप्तान नियुक्त किया गया है.

श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान, नुवान कुलशेखरा और उपुल थरंगा को भी टीम में जगह दी गयी है. पाकिस्तानी खिलाड़ियों में शाहिद अफरीदी के अलावा शोएब अख्तर को टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है.

भारत के पूर्व स्टार बल्लेबाज युवराज सिंह लीग में इंडिया की तरफ से खेलते हुए नजर आएंगे. इंडिया महाराजा की टीम की तरफ से पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह, वीरेंद्र सहवाग (कप्तान) और पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान और युसूफ पठान खेलते जुए दिखाई देंगे.

इंडिया महाराजा की टीमImageवीरेंद्र सहवाग (कप्तान), युवराज सिंह (उपकप्तान), यूसुफ पठान, एस बद्रीनाथ, वेणुगोपाल राव, इरफान पठान, हरभजन सिंह, रूद्र प्रताप सिंह, प्रज्ञान ओझा, नमन ओझा, मनप्रीत गोनी, हेमांग बदानी, मुनाफ पटेल, संजय बांगर, नयन मोंगिया, अमित भंडारी.

एशिया टीम की टीम

Imageशोएब अख्तर (कप्तान), शाहिद अफरीदी (उपकप्तान), सनथ जयसूर्या, रोमेश कालुविथराना, तिलकरत्ने दिलशान, नुवान कुलशेखरा, अजहर महमूद, उपुल थरंगा, मिस्बाह उल हक, मुथैया मुरलीधरन, कामरान अकमल, चामिंडा वास, मोहम्मद हफीज, शोएब मलिक, मोहम्मद यूसुफ, उमर गुल, असगर अफगान.

वर्ल्ड टीम के सदस्य
डैरेन सैमी (कप्तान), डैनियल विटोरी (उपकप्तान), ब्रैट ली, जोंटी रोड्स, केविन पीटरसन, इमरान ताहिर, ओवैश शाह, हर्षल गिब्स, एल्बी मोर्कल, मोर्ने मोर्कल, कोरी एंडरसन, मोंटी पानेसर, ब्रैड हैडिन, केविन ओ ब्रायन और ब्रैंडन टेलर।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.