Thu, Oct 29, 2026
🔍 ▶️
Uncategorized

युसूफ पठान बने टीम इंडिया के कप्तान, 40 की उम्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी, कई बड़े चेहरे को मिला मौका

ओमान में खेली जा रही लीजेंड्स लीग क्रिकेट में 27 जनवरी को इंडिया महाराजा (India Maharajas) और वर्ल्ड जायंट्स (World Giants) के बीच सीजन का छठा मैच खेला जा रहा है. फाइनल में जगह बनाने के लिए इस मैच में भारत के लिए जीत बेहद जरूरी है.

अंकतालिका पर नजर डालें, तो वर्ल्ड जायंट्स 3 में से 2 मैच जीतकर शीर्ष पर कायम है. वर्ल्ड जायन्ट्स की टीम का +1.244 नेट रनरेट है. वहीं एशिया लॉयन्स (Asia Lions) -0.452 नेट रनरेट के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद है. एशिया लायंस की टीम ने 4 में से 2 मैचों में जीत दर्ज की.

वहीं इंडिया महाराज (India Maharajas)तीसरे स्थान पर है, जिसने 3 में से 2 मुकाबले हारे. टीम इंडिया (India Maharajas)का नेट रनरेट -0.503 है. इस मैच में तगड़े अंतर से जीत भारत (India Maharajas)को फाइनल में पहुंचा सकता है. हार से ये टीम ट्रॉफी की दौड़ से बाहर होगी. आपको बता दें टूर्नामेंट का फाइनल 29 जनवरी को खेला जाना है. इंडिया महाराजास (India Maharajas)की टीम की कप्तानी इस मैच में कैफ की जगह युसूफ पठान को सौंपी गयी है.

India Maharajas की टीम

Imageनमन ओझा (विकेटकीपर), वसीम जाफर, एस बद्रीनाथ, मोहम्मद कैफ (कप्तान), यूसुफ पठान, स्टुअर्ट बिन्नी, मनप्रीत गोनी, आविष्कार साल्वी, मुनाफ पटेल, निखिल चोपड़ा, अमित भंडारी, इरफान पठान, हेमंग बदानी, आरपी सिंह, वेणुगोपाल राव.

World Giants की टीम
केविन पीटरसन, केविन ओ ब्रायन, जोनाथन ट्रॉट, कोरी एंडरसन, ब्रैड हैडिन (विकेटकीपर), एल्बी मोर्कल, डेरेन सैमी (कप्तान), मोर्ने मोर्कल, इमरान ताहिर, रेयान जे साइडबॉटम, मैथ्यू हॉगार्ड, मोंटी पनेसर, ओवैस शाह , फिल मस्टर्ड, जोंटी रोड्स.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.