Sat, Oct 24, 2026
🔍 ▶️
Sports

VIDEO:युसूफ पठान ने ब्रेट ली की गेंद पर जड़ा सबसे लंबा छक्का, पिता व इरफान ने भांगड़ा करते हुए मनाया जश्न

ओमान में खेली जा रही लीजेंड लीग क्रिकेट के आखिरी लीग मैच में भारतीय टीम को वर्ल्ड जायंट्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. इसके साथ ही भारतीय टीम के फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें खत्म हो गई.

इस टूर्नामेंट का फाइनल मैच वर्ल्ड जायंट्स और एशिया लॉयंस के बीच शनिवार (29 जनवरी) को खेला जाएगा. फाइनल में पहुंचने के लिए करो या मरो के वाले मैच में भारत महाराज की टीम आखिरी ओवर में पांच रन से हार गई.

इस मैच में भारत के इरफान पठान ने सीजन का सबसे तेज अर्धशतक लगाया. नमन ओझा, युसूफ पठान और इरफान पठान तूफानी पारी खेलने के बाद भी अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके. ओमान के मस्कट में अल अमीरात क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में इंडिया महाराजास ने टॉस जीतकर पहले वर्ल्ड जायंट्स की टीम को बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया.

वर्ल्ड जायंट्स के गिब्स ने फिल मस्टर्ड के साथ 98 और फिर केविन ओ ब्रायन के साथ 71 रनों की साझेदारी की. अफ़्रीकी बल्लेबाज गिब्स ने 46 गेंदों में 7 चौके और 7 छक्कों की मदद से 86 रन बनाकर आउट हुए. वहीं फिल मस्टर्ड ने 33 गेंदों में 57 रन और केविन ओ ब्रायन 14 गेंद में 34 रन बनाए.

युसूफ पठान ने बल्लेबाजी के दौरान ब्रेट ली की एक लेंथ गेंद पर मिड विकेट पर रिकॉर्ड 95 मीटर छक्का जड़ा. युसूफ पठान के इस six पर इरफान पठान पवेलियन में बैठे भांगड़ा करने लगे. वहीं उनके पिता भी काफी खुश नजर आये.

https://twitter.com/SportsHustle3/status/1486751167363227650

आपको बता दें इंडिया महाराजास के कप्तान यूसुफ पठान ने भी केवल 22 गेंदों में दो चौकों और पांच छक्कों की मदद से 45 रन की धुआंधार पारी खेली.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.