Sat, Oct 24, 2026
🔍 ▶️
Sports

PSL में आया इमरान ताहिर का तूफ़ान, हैट्रिक से चूककर रचा इतिहास, तोड़ा इरफान व शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड

पाकिस्‍तान सुपर लीग 2022 (PSL 2022) में सोमवार को सीजन का सातवां मैच मुल्‍तान सुल्तांस (Multan Sultans) और क्‍वेटा ग्‍लेडिएटर्स (Quetta Gladiators) के मध्य खेला गया. कराची के नेशनल स्‍टेडियम पर खेले गये इस मैच में मोहम्‍मद रिजवान (Mohammad Rizwan) के नेतृत्‍व वाली मुल्‍तान सुल्‍तांस ने जीत की हैट्रिक लगाई.

मुल्तान की टीम ने ग्‍लेडिएटर्स को 6 रन से शिकस्त दी. मैच में क्‍वेटा ग्‍लेडिएटर्स ने टॉस जीतकर मुल्तान सुल्तांस को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया. आमंत्रण पर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुल्तान की टीम को कप्तान रिजवान (0) के रूप में दूसरे ही ओवर में झटका लग गया.

दूसरे सलामी बल्लेबाज शान मसूद ने केवल 58 गेंदों में 6 चौके और चार छक्‍के की मदद से 88 रन बनाए. मसूद के अलावा मकसूद (21), राइली रूसो (21) और टिम डेविड ने नाबाद 28 रनों की तेज पारियां खेलते हुए मुल्‍तान सुल्‍तांस को 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 174 रन के स्‍कोर तक पहुंचा दिया.

क्‍वेटा ग्‍लेडिएटर्स की तरफ से मोहम्मद हसनैन ने 2 और जेम्‍स फॉकनर ने 1 विकेट हासिल किया. जवाब में लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी क्वेटा की टीम 175 रन का पीछा करते हुए आखिर में हार गयी. इनकी तरफ से बेन डकेट (47) और इफ्तिखार अहमद (30) ही कुछ देर पिच पर टिक सके.

Imageक्‍वेटा ग्‍लेडिएटर्स (Quetta Gladiators) की टीम 19.5 ओवर में 168 रन पर ऑलआउट हो गई. करीबी मैच में मुल्तान ने 6 रन से जीत हासिल की. मुल्तान की तरफ से गेंदबाजों में खुशदिल शाह, डेविड विली और इमरान ताहिर ने 3-3 विकेट हासिल किये. शान मसूद को शानदार पारी खेलने के लिए प्‍लेयर ऑफ द मैच चुना गया।. इमरान ताहिर ने PSL में सर्वाधिक विकेट लेने के मामले में इरफान और शाहिद अफरीदी को पीछे छोड़ दिया.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.