Wed, Oct 28, 2026
🔍 ▶️
Uncategorized

पाकिस्तान क्रिकेट का खराब दौर, पिछले 68 ODI में से केवल 19 जीते, बड़ी टीमों के खिलाफ रिकॉर्ड औऱ भी बुरा

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम की काफी आलोचना हो रही है.

इंग्लैंड की दोयम दर्जे की टीम 0-2 से पिछड़ने के बाद पाक टीम की दुनियाभर में आलोचना हो रही है. 2017 में आईसीसी चैंम्पियन ट्रॉफी खिताब जीतने वाली इस टीम का प्रदर्शन लगातार गिरता जा रहा है.

90 के दशक की सबसे खतरनाक टीमों में शुमार रही पाकिस्तान क्रिकेट टीम का पिछले 4 साल का प्रदर्शन बेहद शर्मनाक रहा है. पाकिस्तान ने 2018 से 2021 तक करीब 68 वनडे मैच खेले हैं इसमें से उसे सिर्फ 19 में ही जीत मिली है. जबकि 46 में हार का सामना करना पड़ा है. 1 मैच टाई रहा और 2 रद्द हो गए.

अगर बात करें क्रिकेट की टॉप 8 टीमों की तो पाकिस्तान का प्रदर्शन और भी शर्मानाक हो जाता है. बड़ी टीमों के खिलाफ पाकिस्तान ने 55 मैच खेले जिसमें केवल 7 में जीत नसीब हुई है. इस दौरान 47 में हार का मुंह देखना पड़ा है.

हांलकी टी20 में रिकॉर्ड बेहतर रहा है. 2018 से 2021 तक खेले गए 50 टी20 मुकाबलों में से 32 में जीत हासिल की. इसमें सबसे ज्यादा मैच 2018 में जीते थे. इस साल पाकिस्तान ने 16 टी20 खेले औऱ 14 में जीत हासिल की.

टेस्ट में भी प्रदर्शन संतोषजनक नहीं रहा है. 25 मैच पिछले 4 सालों में खेले गए हैं. जिसमें से 10 मैचों में जीत हासिल की है. इस दौरान 4 मैच ड्रा रहे और 11 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.