Thu, Oct 29, 2026
🔍 ▶️
Uncategorized

शेख रशीद-बावा के तूफ़ान में उड़ा इंग्लैंड, टीम इंडिया ने 5वीं बार जीता वर्ल्डकप, ये बना मैन ऑफ़ द मैच व सीरीज

आईसीसी अंडर 19 वर्ल्ड कप (ICC U19 World Cup 2022) के फाइनल में 5 फरवरी को भारतीय टीम ने इंग्लैंड को शिकस्त दी. फाइनल मैच में इंग्लिश टीम चार विकेट से हराकर टीम इंडिया ने पांचवीं बार खिताब पर कब्ज़ा कर लिया। आपको बता दें भारत ने इससे पहले 2000, 2008, 2012 और 2018 में वर्ल्ड कप जीता था।

मैच का संक्षिप्त स्कोर

एंटिगा में खेले गए फाइनल में इंग्लैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 189 रन पर सिमट गयी| जवाब में भारतीय टीम ने 48वें ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। भारत के राज अंगद बावा (5/31 एवं 35) को शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द फाइनल चुना गया। वहीं Dewald Brevis मैन ऑफ़ द सीरीज घोषित किया गया|

भारतीय गेंदबाजों ने तहस-नहस की ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी
इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। हालंकि इंग्लैंड का यह गलत साबित हुआ और 17वें ओवर में 61 के स्कोर तक उसने 6 विकेट गंवा दिए। 91 पर 7 विकेट खोने के बाद यहाँ से जेम्स रेव ने 95 रनों की शानदार पारी खेलकर टीम को 200 के करीब पहुंचाया।

उन्होंने जेम्स सेल्स (34*) के साथ आठवें विकेट के लिए 93 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई। हालांकि इंग्लैंड ने अपने आखिरी तीन विकेट सिर्फ 5 रनों के अंदर गंवा दिए। इंग्लैंड की पूरी टीम 44.5 ओवर में ऑल आउट हो गई। भारत की तरफ से राज अंगद बावा ने सबसे ज्यादा पांच विकेट लिए। वहीं रवि कुमार ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए चार विकेट अर्जित किये।

शेख रशीद और अंगद बावा की लाजवाब बल्लेबाजी

Imageजवाब में भारत को पहले ही ओवर में पहला झटका लगा और अंगकृश रघुवंशी पवेलियन लौट गये। यहाँ से शेख रशीद ने हरनूर सिंह (21) के साथ दूसरे विकेट के लिए 49 और कप्तान यश ढुल (17) के साथ तीसरे विकेट के लिए 46 रन जोड़े।

शेख रशीद ने 50 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली, लेकिन 95 के स्कोर पर उनके और 97 के स्कोर पर यश के आउट होने से भारत को झटका लगा। हालाँकि यहाँ से निशांत सिंधु ने राज अंगद बावा (35) के साथ पांचवें विकेट के लिए 67 रनों की मैच जीतने वाली साझेदारी निभाई।

निशांत ने 50 रनों की नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली। राज अंगद बावा और कौशल तांबे के आउट होने के बाद दिनेश बाना (5 गेंद 13*) ने दो छक्के लगाकर टीम को ऐतिहासिक जीत दिला दी।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.