Mon, Oct 26, 2026
🔍 ▶️
Sports

6666666 जड़ आजम तूफानी शतक से चूके आजम, अफगानी बल्लेबाज ने मचाई तबाही, शोएब मलिक का धमाल

पाकिस्‍तान सुपर लीग 2022 में शुक्रवार को पेशावर जल्‍मी (Peshawar Zalmi) और इस्‍लामाबाद यूनाइटेड (Islambabad United) के बीच का 24वां मैच खेला गया. मैच में पेशावर जल्‍मी (Peshawar Zalmi) ने इस्‍लामाबाद यूनाइटेड (Islambabad United) को 10 रन से शिकस्त दी.

मैच में पेशावर जल्‍मी ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी का फैसला किया. टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 206 रन बनाए. जवाब में इस्‍लामाबाद यूनाइटेड की टीम 20 ओवर में 196/7 का स्‍कोर ही बना पाई.जल्‍मी के ओपनर मोहम्‍मद हैरिस (32 गेंदें, 7 चौके, 5 छक्‍के, 70 रन) को शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया.

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पेशावर जल्‍मी को जजई और मोहम्मद हैरिस ने पहले विकेट के लिए 73 रन जोड़े. ओपनर हैरिस ने 32 गेंदों में 7 चौके और पांच छक्‍के की मदद से 70 रन की पारी खेली. रदरफोर्ट ने 16 और लिविंगस्टोन ने 9 रन बनाए.

शोएब मलिक (38) ने अपनी पारी में 02 छक्के जड़े. पेशावर जल्‍मी की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 206 रन का स्कोर खड़ा किया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी इस्लामाबाद यूनाइटेड को ठोस शुरुआत मिली.

गुरबाज और मुसाबिर खान ने पहले विकेट के लिए 3 ओवर में ही 50 रन ठोक दिए. आजम खान ने 45 गेंदों में 6 चौके और 7 छक्‍के की मदद से 85 रन बनाए.

इस्लामाबाद की टीम अंतिम 11 गेंदों में इस्लामाबाद की टीम केवल 13 रन ही जोड़ सकी. इस्लामाबाद की टीम आखिर में मैच 10 रन से हार गयी.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.