Fri, Oct 23, 2026
🔍 ▶️
Sports

मियां भाई सिराज की कातिलाना गेंदबाजी, पावरप्ले में ही ध्वस्त हुई लंका, लखनवी गेंदबाज का नया करिश्मा

भारत और श्रीलंका के मध्य तीन मैचों की सीरिज का आखिरी टी 20 मैच खेला जा रहा है. आखिरी टी 20 में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है. भारतीय खिलाड़ी पहले गेंदबाजी करने मैदान में उतरें.

मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम की शुरुआत खराब रही. श्रीलंका का पहला विकेट पहले ही ओवर में गिरा. तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने गुणाथिलका को आउट किया. वे बिना खाता खोले ही सिराज के द्वारा आउट हो गए. सिराज ने पहली ही गेंद पर गुनाथिलका को क्लीन बोल्ड कर दिया. सिराज के पहले ओवर की आखिरी गेंद इतनी खतरनाक थी कि गुनाथिलका उसे समझ नहीं पाए और विकेट गंवा बैठे.

इसके बाद निसंका महज एक रन बनाकर चलते बने. निसंका को आवेश खान ने आउट कर करियर का पहला विकेट अर्जित किया. श्रीलंका का तीसरा विकेट असलंका के रूप में गिरा. असलंका 4 रनों के निजी स्कोर पर आउट हुए.

उन्हें आवेश खान ने अपनी गेंद का शिकार बनाया. आवेश खान ने तीन ओवर में एक मेडन रखते हुए महज 4 रन देकर 2 विकेट हासिल किये. श्रीलंका का चौथा विकेट जेनिथ लियानागे के रूप में गिरा. उन्हें रवि बिश्नोई ने आउट किया.

आवेश खान मौजूदा सीरिज में मेडन ओवर डालने वाले पहले गेंदबाज बन गये हैं. वहीं आवेश खान इस सीरीज में सबसे इकोनोमिकल गेंदबाजी करने वाले गेंदबाज बन गये हैं.

श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): पथुम निसानका, दनुष्का गुणथिलका, चरित असलंका, दिनेश चंडीमल (विकेटकीपर), जेनिथ लियानागे, दासुन शनाका (कप्तान), चमिका करुणारत्ने, दुष्मंथा चमीरा, जेफरी वेंडरसे, बिनुरा फर्नांडो, लाहिरू कुमारा.

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, वेंकटेश अय्यर, दीपक हुड्डा, हर्षल पटेल, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, अवेश खान.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.