Sun, Oct 25, 2026
🔍 ▶️
Sports

96 रन ठोक ऋषभ पन्त ने रचा इतिहास, तोड़ा रोहित-कोहली व बाबर का रिकॉर्ड, बने नये सिक्सर किंग

भारत और श्रीलंका के बीच मोहाली में सीरिज का पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है. मैच में कप्तानी करने उतरे रोहित शर्मा भारत के 35वें टेस्ट कप्तान बन गए हैं. मुकाबले में रोहित शर्मा ने ने अपने पहले मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया है.

पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही. कप्तान रोहित शर्मा बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और 29 रन बनाकर आउट हो गये. इसके बाद इस बार मयंक अग्रवाल 49 गेंदों में 33 रन बनाकर आउट हुए.

टीम इंडिया ने तेजी से रन बनाते हुए 23वें ओवर में ही अपने पहले 100 रन पूरे कर लिए हैं. हनुमा विहारी ने करिअर का पांचवां अर्धशतक पूरा किया. विराट कोहली ने अपने 100वें टेस्ट मैच में 38 रन बनाने के साथ ही टेस्ट करिअर के 8000 रन भी पूरे किये.

पूर्व कप्तान कोहली यह रिकॉर्ड बनाने वाले छठवें भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. एक अच्छी साझेदारी निभाने के बाद हनुमा विहारी 128 गेंदों में 58 रन बनाकर आउट हुए. वहीं कोहली 45 रन के स्कोर पर लसिथ एम्बुलदेनिया की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए.

ऋषभ पन्त पांचवें शतक से चूक गए और 97 गेंदों में 96 रन बनाकर लकमल की गेंद आउट हुए. पहले दिन भारत ने 85 ओवर में छह विकेट खोकर 357 रन बनाए हैं. अश्विन 10 और रवींद्र जडेजा 45 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

ऋषभ इस वर्ष सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने के मामले में कोहली (153 रन) से आगे निकल गये हैं.

ऋषभ पन्त टेस्ट क्रिकेट में इस वर्ष सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गये हैं.

ऋषभ पन्त ने ICC WORLD TEST CHAMPIONSHIP, 2021-2023 / MOST RUNS में सर्वाधिक रन बनाने में रोहित से आगे निकल गये हैं.

ऋषभ पन्त ICC WORLD TEST CHAMPIONSHIP, 2021-2023 में व्यक्तिगत सर्वाधिक स्कोर में बाबर आजम से आगे निकले.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.