Sat, Oct 31, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

BIGG BOSS OTT 3: कैमरों के सामने हद से ज्यादा रोमांटिक हुए अरमान और कृतिका, वायरल हो रहा दोनों का बाथरूम VIDEO

BIGG BOSS OTT 3: बिग बॉस के घर में इन दिनों जमकर तना तनी का माहौल देखा जा सकता है। कभी शिवानी लड़ती नजर आती हैं तो कभी अरमान और विशाल का गुस्सा देखा जा सकता है। इस हादसे के बाद से अरमान और कृतिका के बीच भी प्यार कम होता नजर आ रहा था, लेकिन हालिया एपिसोड सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अरमान मलिक और कृतिका हद से ज्यादा रोमांटिक होते नजर आ रहे हैं।

रोमांटिक हुए अरमान-कृतिका
बिग बॉस के फैन क्लब पर एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले तो अरमान मलिक और कृतिका मलिक बेड पर रोमांस करते नजर आ रहे हैं दोनों एक दूसरे को टाइट हग करते हैं। इसके बाद अरमान मलिक और कृतिक मलिक दोनों बाथरूम एरिया में जाते हैं। जहां अरमान कृतिका के साथ रोमांटिक डांस करते नजर आ रहे हैं। इसके बाद दोनों एक दूसरे के काफी नजदीक आ जाते हैं। दोनों रोमांटिक होने लगते हैं, लेकिन जैसे ही कृतिका जाने का ट्राई करती हैं। अरमान उन्हें फिर अपनी ओर खींचते नजर आते हैं।

 

 

यूजर्स के यूं आए कमेंट
दोनों का यह वीडियो देख सोशल मीडिया पर जमकर कमेंट्स की बैछार हो रही है। बता दें कि इस वीडियो को देखने के बाद जहां एक यूजर ने लिखा- अरमान तो पायल के साथ कभी ये सब नहीं करता। तो वहीं दूसरे ने कहा ये सब करोगे तो पायल को जलन होगी। तो वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- अब तो अरमान को देख बिग बॉस देखने का मन ही नहीं करता है। तो वहीं चौथे यूजर ने लिखा- चलो कुछ तो अच्छा हो रहा है।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.