Thu, Oct 29, 2026
🔍 ▶️
Uncategorized

बिल गेट्स की बेटी ने धर्म की दीवार तोड़ मिस्र के नासर से रचाई शादी, खूबसूरत तस्वीरें आईं सामने, देखें

माइक्रोसॉफ्ट की उत्तराधिकारी और अरबपति बिल गेट्स की सबसे बड़ी बेटी जेनिफर गेट्स ने एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी रचा ली है.

जेनिफर ने मिस्र के 30 वर्षीय घुड़सवार नायल नासर से शादी की है. जेनिफर और नासर की शादी की खुशी में शनिवार दोपहर को एक रिसेप्शन पार्टी का आयोजन भी हुआ.

https://twitter.com/NinaBrooke3/status/1449860790702546946?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1449860790702546946%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.aajtak.in%2Flifestyle%2Frelationship%2Fstory%2Fbill-gates-and-melinda-eldest-daughter-weds-with-egyptian-muslim-tlif-1343365-2021-10-18

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेनिफर और नासर शुक्रवार को शादी के बंधन में बंधे जिसे उन्होंने बहुत सीक्रेट रखा था. ये विवाह समारोह न्यूयॉर्क की नॉर्थ सलेम स्थित 142 एकड़ की संपत्ति के गार्डन में रखा गया था जिसमें करीब 300 लोग शामिल हुए थे. नासर 2017 से जेनिफर को डेट कर रहे थे. दोनों ने स्टैनफॉर्ड यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है. साल 2020 में दोनों ने एक ट्रिप के दौरान अपनी सगाई की घोषणा की थी. जेनिफर ईसाई हैं जबकि नासर मुस्लिम लेकिन दोनों के प्रेम में धर्म की सीमा आड़े नहीं आई.

शनिवार को हुए इस रिसेप्शन के बाद बिल गेट्स ने अपनी बेटी जेनिफर के साथ एल्टन जॉन के गाने ‘कैन यू फील द लव टूनाइट’ पर डांस किया. शादी में जेनिफर ने एक कस्टम वेरा वैंग गाउन पहना था. जेनिफर को नौ ब्राइडमेड्स ने मिलकर तैयार किया था. तस्वीरें खिंचवाते वक्त एक ब्राइडमेड ने जेनिफर के गाउन की लॉन्ग वील पकड़ी हुई थी.

बिल गेट्स और मेलिंडा ने अपनी 25 साल की बेटी जेनिफर को एकसाथ सेरेमनी प्वॉइंट तक पहुंचाया था. शाम को करीब चार बजे रिसेप्शन प्रोग्राम शुरू हुआ. इस दौरान बिल गेट्स ने एक डार्क सूट पहना था और मेलिंडा एक पर्पल गाउन में नजर आईं. शाम 5 बजे दोनों ने शादी की घोषणा की और पार्टी में आए मेहमानों से बधाई मिलने का सिलसिला शुरू हो गया. रिसेप्शन के बाद दोनों का गार्डन की खूबसूरत जगहों पर फोटोशूट हुआ.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिसेप्शन में सिर्फ करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों को ही आमंत्रित किया गया था. इसमे कुछ सेलिब्रिटीज और राजनेता भी शामिल थे. अरबपति माइकल ब्लूमबर्ग की बेटी जॉर्जिना ब्लूमबर्ग भी इस रिसेप्शन में नजर आईं. वहीं, शुक्रवार रात का फंक्शन बहुत सीक्रेट रखा गया था जहां डिनर में मशहूर फ्रेंच शेफ जीन गॉर्जिस के हाथ से बने लॉब्स्टर डिश और पास्ता जैसी चीजें परोसी गई थीं.

इस दो दिन के ईवेंट की जिम्मेदारी मशहूर वेडिंग प्लानर मार्सी ब्लम को दी गई थी जिसका अनुमानित खर्च करीब दो मिलियन यूएस डॉलर यानी करीब 15 करोड़ रुपए बताया जा रहा है. बता दें कि बिल और मेलिंडा इसी साल अगस्त में एक दूसरे से अलग हुए थे. रिसेप्शन में दोनों ने रिस्पेशन में आए मेहमानों से मुलाकात की.

फंक्शन में सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए थए. यहां डार्क सूट पहने एक सुरक्षाकर्मी जर्मन शेफर्ड के साथ वेन्यू की बारीकी से निगरानी कर रहा था. हालांकि यूनिवफॉर्म पहने पुलिसकर्मी यहां मौजूद नहीं थे. रिसेप्शन में खाने की चीजों का मेन्यू शेयर नहीं किया गया, लेकिन यहां एगप्लांट से तैयार फूड, चिकन कंपाना और स्केलॉप्स जैसी चीजें खाने में थी.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.