Fri, Oct 23, 2026
🔍 ▶️
Sports

ENG के 8वें क्रम के बल्लेबाज ने ठोका तूफानी अर्धशतक, मोईन ने मचाया गदर, टीम इंडिया की हालत खराब

ओवल में खेले जा रहे चौथे टेस्ट के दूसरे दिन इंग्लैंड की पारी 290 रन पर सिमट गई.

पहली पारी के आधार पर इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ 99 रन अहम बढ़त बना ली है. जिसके बाद टीम इंडिया पर हार का खतरा मंडराने लगा है.

पहले दिन 3/53 से आगे खेलने उतरी मेजबान टीम तेज गेंदबाज उमेश यादव ने जल्दी जल्दी 2 झटके देकर बैकफुट पर ला दिया था. लेकिन 62 रन पर 5 विकेट खोकर संघर्ष कर रही इंग्लिश टीम के लिए ओली पोप संकटमोचन साबित हुए. उन्होने जॉनी बैरिस्ट्रॉ (37) के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 89 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी करते हुए टीम को संकट से उभारा.

यही नहीं पोपे ने सातवें विकेट के लिए मोईन अली के साथ 71 रन जोड़े. मोईन अली ने 71 गेंदो परप 7 चौको की मदद से 37 रन बनाए. इसके बाद नौवें नम्बर पर बल्लेबाजी करने उतरे क्रिस वोक्स ने एंडरसन (1) के साथ मिलकर आखिरी विकेट के लिए 45 रन की अहम साझेदारी कर इंग्लैंड को फ्रंटफुट पर ला दिया. वोक्स ने अपनी पारी में 60 गेंदो का सामना करते हुए 11 चौके लाए.

भारत की तरफ से उमेश यादव ने 76 रन देकर तीन विकेट लिए. इसके अलावा बुमराह और जडेजा को 2-2 विकेट लिए. एक-एक विकेट मोहम्मद सिराज और शार्दुल ठाकुर के खाते में आया.

भारतीय टीम अपनी पहली पारी में 191 रन पर ऑल आउट हो गई थी. जिसके बाद इंग्लैंड ने 290 रन बनाकर 99 रन की अहम बढ़त हासिल कर ली है. ऐसे में भारतीय टीम पर हार के बाद मंडराने लगें हैं.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.