Sun, Oct 25, 2026
🔍 ▶️
Uncategorized

Fact-Check: ‘चाचा-ताऊ से भी सुरक्षित नहीं मु’स्लिम लड़कियां’, सारा अली खान के वायरल ट्वीट की जानिए सच्चाई?

फैक्ट चेक डेस्क: कर्नाटक के एक कॉलेज से शुरू हुआ हिजाब विवाद (Hijab controversy) थमने का नाम नहीं ले रहा है। दरअसल, कर्नाटक के कई कॉलेजों में हिजा’ब पहनकर आने वाली लड़कियों को कॉलेज में एंट्री नहीं दी जा रही थी, जिसके बाद से पूरे देश में हि’जाब पर कॉ’न्ट्रोवर्सी शुरू हो गई। अब इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस और सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान (Sara Ali Khan) का कथित ट्वीट वायरल (Viral Tweet) हो रहा है। जिसमें वह मु’स्लिम लड़कियों के बु’र्का पहनने को लेकर विवादित बयान दे रही है। सोशल मीडिया पर ये ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं, इस वायरल पोस्ट का सच…

क्या है वायरल ट्वीट
कई सोशल मीडिया यूजर्स ने “@WhoSaraAli” हैंडल से ट्वीट के कथित स्क्रीनशॉट को शेयर किया, जो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें लिखा गया है कि “हिं’दू बहुल इलाकों में मु’स्लिम लड़कियां बु’र्का नहीं पहनती हैं क्योंकि उनको पता है कि वहां उनको कोई खतरा नहीं हैं। जबकि, मु’स्लिम बहुल क्षेत्र में है 95 प्रतिशत लड़कियां हि’जाब पहनती हैं क्योंकि लड़की के चाचा, भाई, मामा, फुफा, जीजा, ताऊ ही उसको ह’वस का शिकार बना देंगे।”

Fact check: actress Sara Ali Khan tweet about her views on the hijab row, know what is the truth dva

वायरल फोटो का सच
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे स्क्रीनशॉट के इस दावे की जांच करते हुए, हमने पहले ट्विटर प्रोफाइल @WhoSaraAli का खोजने की कोशिश की, लेकिन ऐसा ट्विटर हैंडल मौजूद नहीं है। इसके बाद जब सारा अली खान का ऑफिशल ट्विटर अकाउंट @SaraAliKhan चेक किया, तो उसमें भी इस तरह का कोई ट्वीट सामने नहीं आया। उनका आखिरी ट्वीट 27 जनवरी 2022 को किया गया था। वहीं, जब Google सर्च किया गया, तो हिजाब विवाद पर सारा के कमेंट की कोई खबर मौजूद नहीं है।

Fact check: actress Sara Ali Khan tweet about her views on the hijab row, know what is the truth dva

निष्कर्ष
विभिन्न सर्चों से पता चलता है कि वायरल हो रहे स्क्रीनशॉट में किया जा रहा दावा झूठ है। इस पोस्ट में इस्तेमाल किए गए ट्वीट का स्क्रीनशॉट मॉर्फ किया गया है। सारा अली खान के वेरिफाइड ट्विटर हैंडल से ऐसा कोई ट्वीट नहीं है। इस पोस्ट में इस्तेमाल किए गए वायरल स्क्रीनशॉट को डिजिटल रूप से बदल दिया गया है।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.