Sat, Oct 24, 2026
🔍 ▶️
Sports

ICC टी 20 रैंकिंग में रिजवान-बाबर ने लगाई लंबी छलांग, रोहित-कोहली को हुआ तगड़ा नुकसान, देखें टॉप 10 लिस्ट

टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2021) में पाकिस्तान टीम का प्रदर्शन बेहद ही शानदार रहा है.

मेंस टी 20 विश्व कप 2021 में दमदार प्रदर्शन का फायदा पाक क्रिकेटर्स को रैंकिंग में मिल रहा है. वही दूसरी तरफ टी 20 विश्व कप 2021 के पहले मैच में खराब प्रदर्शन की वजह से टीम इंडिया(Team India) के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) समेत अन्य दूसरे खिलाड़ियों को नुकसान उठाना पड़ा है.

विश्व कप में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार दो मैचों में शानदार प्रदर्शन करने वाले पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को आईसीसी टी-20 रैंकिंग में जबर्दस्त फायदा हुआ है. आईसीसी ने बुधवार को टी-20 रैंकिंग जारी की है.

ICC की नवीनतम टी 20 रैंकिंग में पाक बल्लेबाज रिजवान बल्लेबाजों के रैंकिंग में तीन स्थान की छलांग लगाते हुए चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं. आपको बता दें पाक बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान की यह टी-20 करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हैं.

मोहम्मद रिजवान ने विश्व कप में टीम इंडिया के खिलाफ नाबाद 79 और न्यूजीलैंड के खिलाफ 33 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली थी. दूसरी तरफ विश्व कप 2021 के अपने पहले मोइच में खराब प्रदर्शन की वजह से भारत के सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल और कप्तान विराट कोहली को रैंकिंग में नुकसान उठाना पड़ा है.

Imageमैच में अर्द्धशतक जड़ने वाले कोहली नवीन रैंकिंग में चौथे से पांचवें स्थान पर खिसक गए हैं. वही टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज राहुल आईसीसी मेंस टी20 रैंकिंग में दो पायदान नीचे आठवें स्थान पर आ गए हैं.

टीम इंडिया के हिटमैन रोहित रैंकिंग में 24वें पायदान पर आ गये हैं. आपको बता दें रैंकिंग में इंग्लैंड के डेविड मलान (831) और पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम (820) अंकों के साथ पहले और दूसरे पायदान पर काबिज है.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.