Sat, Oct 24, 2026
🔍 ▶️
Sports

IPL से पहले डीविलियर्स ने ठोका तूफानी शतक, जड़े 10 छक्के, अज़हरूद्दीन ने भी उड़ाया गर्दा, देखें VIDEO

डीविलियर्स की तूफानी पारी के बावजूद उनकी टीम हार गई.

आईपीएल की शुरूआत से पहले सभी खिलाड़ी अभ्यास में व्यस्त हैं. इस बीच मंगलवार को आरसीबी ए और आरसीबी बी के बीच खेले गए अभ्यास मैच में साउथ अफ्रीका के हरफनमौला बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने तूफानी शतक जड़ दिया.

विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने मंगलवार को आपस में ही एक प्रैक्टिस मैच खेला. इसमें आरसीबी की दो टीमें ए और बी बनाई गई. आरसीबी ए की कप्तानी हर्षल पटेल को दी गई तो वहीं आरसीबी बी की कमान देवदत्त पडिक्कल को मिली.

आरसीबी ए ने मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 212 रन बनाए. टीम के लिए एबी डी विलियर्स ने सबसे ज्यादा 104 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होने विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 46 गेंदों का सामना किया और 7 चौके और 10 छक्के लगाए.

डिविलियर्स अलावा टीम के विस्फोटक मोहम्मद अजहरुद्दीन ने भी हाथ खोतले हुए 43 गेंदों में 66 रनों की पारी खेल डाली. इस पारी में उन्होने 6 चौके और 3 छक्के लगाए.

देवदत्त पडिक्कल की टीम को 213 रनों का लक्ष्य मिला. पडिक्कल की टीम ने इस लक्ष्य को आखिरी गेंद पर 3 विकेट के नुकसान पर 216 रन बनाकर हासिल कर लिया. पडिक्कल की टीम की ओर से केएस भरत ने सबसे ज्यादा 95 रनों का स्कोर बनाया. उनकी पारी में 11 चौके और 4 छक्के शामिल थे.

आईपीएल 2021 के दूसरे फेस की शुरुआत 19 सितंबर को होगी. कोरोना की वजह इसका आयोजन यूएई में किया जा रहा है. इस दौरान पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा. आरसीबी अपना पहला मैच केकेआर के खिलाफ खेलेगी.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.