Thu, Oct 29, 2026
🔍 ▶️
Uncategorized

करोड़ों-अरबों की संपत्ति के मालिक है मुस्लिम घुड़सवार नायेल नसार, बिल गेट्स की बेटी से रचाई है शादी

माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक और अरबपति बिल गेट्स की सबसे बड़ी बेटी जेनिफर गेट्स ने शादी रचा ली है.

जेनिफर ने मिस्र के रहने वाले अपने 30 वर्षीय घुड़सवार मंगेतर नायल नासर से शादी की है. पिछले साल जनवरी में ही दोनों ने सगाई की थी. जेनिफर और नासर की शादी की खुशी में शनिवार दोपहर को न्यूयॉर्क में एक रिसेप्शन पार्टी का भी आयोजन किया गया.

शादी में बिल गेट्स के अलावा जेनिफर की मां मेलिंडा भी पहुंची थीं. बिल गेट्स और मेलिंडा इस साल अगस्त में ही एक दूसरे से अलग हुए थे. नासर और जेनिफर ने साल 2017 में पहली बार अपने रिश्ते सार्वजनिक किया था. बता दें कि जेनिफर अपने पार्टनर नासर की तरह ही एक घुड़सवार हैं और एक बार उन्होंने बताया भी था कि वे स्पोर्ट्स की वजह से ही एक दूसरे के नजदीक आए थे.

बिल गेट्स और उनकी बेटी जेनिफर के बारे में तो लोग काफी कुछ जानते होंगे, लेकिन दुनिया के सबसे दौलतमंद घराने के दामाद नयेल नासर के बारे में शायद ही किसी को कुछ पता हो. शिकागो में रहने वाले नासर के माता-पिता मिस्र से हैं. नासर के जीवन का शुरुआती काल कुवैत में बीता है, जहां उनके माता-पिता एक आर्किटेक्चर और डिजाइन फर्म के मालिक हैं. नासर का एक भाई है जिसका नाम शराफ नासर है.

करोड़ों-अरबों की संपत्ति
नायल नासर मिस्र के एक पेशेवर घुड़सवार हैं, जिनकी कुल संपत्ति $ 100 मिलियन है जो करीब 7,53,49,40,000 रुपए है. उनका जन्म 21 जनवरी 1991 को हुआ था। वह कुवैत में एक इंटीरियर और आर्किटेक्चर डिजाइनिंग फर्म “दीवान इंटरियर्स इंटरनेशनल” चलाते हैं। 2011 में, नायल नासर ने अबू दाभी में FEI ग्रांड प्रिक्स जीता। 2021 तक, उनका वार्षिक वेतन लगभग $ 5 मिलियन है।

नासर फिलहाल कैलिफोर्निया में रहते हैं और एक मिस्र के एक प्रोफेशनल घुड़सवार हैं. वे अब तक कई बड़े कॉम्पीटिशन में हिस्सा ले चुके हैं. नासर ने 2013, 2014 और 2017 में इंटरनेशनल फेडरेशन फॉर इक्वेस्ट्रियन स्पोर्ट्स (FEI) विश्व कप फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था. वह FEI वर्ल्ड इक्वेस्ट्रियन गेम्स (2014) में भी हिस्से ले चुके हैं.

अंग्रेजी, फ्रेंच और अरबी भाषा बोलने वाले नासर अपनी पत्नी जेनिफर की तरह स्टैनफॉर्ड यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट हैं. जेनिफर ने जहां 2018 में ह्यूमन बायोलॉजी में डिग्री हासिल की थी. वहीं नासर 2013 में इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएट हुए थे. एक प्रोफेशनल स्पोर्ट्स पर्सनैलिटी होने के अलावा नासर बिजनेसमैन भी हैं जो नासर स्टेबल्स LLC नाम की कंपनी चलाते हैं. सैन डिएगो काउंड (कैलिफॉर्निया) स्थित इस कंपनी की स्थापना साल 2014 में हुई थी.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.