Sun, Oct 25, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

Shahid Afridi की सबसे बड़ी बेटी हुई रुखसत, निकाह के बाद शौहर के घर गईं अक्सा

कराची: बेटियां भाग्यशालियों के घर जन्म लेती है। किस्मत वालों को बच्चियों का पिता बनने का सौभाग्य मिलता है। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी की तो पांच-पांच बेटियां हैं। दो दिन पहले उन्होंने अपनी सबसे बड़ी बेटी अक्सा का रुखसती कार्यक्रम रखा, जिनका निकाह पिछले साल दिसंबर में नसीर नासि के साथ भव्य कार्यक्रम में हुआ था। प्रोग्राम के बाद अफरीदी ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट कर अपना हाल-ए-दिल बयां किया है।

लाला के इमोशंस​

अफरीदी ने अपनी सबसे बड़ी बेटी को उनकी जिंदगी के सबसे खास दिन ताउम्र प्यार और साथ देने का वादा किया।

नवदंपती को मुबारकबाद​

पूर्व पाकिस्तानी कप्तान ने ट्वीट पर अपना हाल-ए-दिल बयां किया। नवदंपती को नए सफर की मुबारकबाद दी।

पिता का प्यार

अफरीदी को अपनी बेटी के पालने (झूले) के दिन की याद आती है और वह हमेशा उसके लिए मौजूद रहने का वादा करता है, जो एक पिता और बेटी के बीच विशेष बंधन को उजागर करता है।

अफरीदी नवविवाहित जोड़े के लिए अल्लाह से सुरक्षा और मार्गदर्शन की प्रार्थना करते हैं, उम्मीद करते हैं कि वे एक साथ एक सुंदर जीवन गुजारेंगे।

रुखसती में शामिल हुई टेस्ट टीम

बाबर आजम और सरफराज अहमद सहित प्रमुख पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के कई प्लेयर्स कराची में ट्रेनिंग कैम्प के बाद इस आयोजन में शामिल हुए।

Abdul Razik
Abdul Razik
Editor

Abdul Razik is an entertainment writer at News Zebra, covering Bollywood and the wider entertainment world with a focus on accurate, engaging storytelling.