Sun, Oct 25, 2026
🔍 ▶️
Sports

VIDEO:अब्दुल समद ने खेली ताबड़तोड़ पारी, जड़ा इतना लंबा छक्का, तोड़ा हार्दिक पांड्या का रिकॉर्ड

आईपीएल 2021 का 33वां मैच DC व SRH के बीच खेला जा रहा है.

दुबई के मैदान में खेले जा रहे इस मैच हैदराबाद की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. हालांकि कप्तान विलियमसन का यह फैसला गलत साबित हुआ. टीम के सलामी बल्लेबाज वार्नर पहले ओवर में पवेलियन लौट गये.

इसके बाद पांचवें ओवर तकविकेटकीपर ऋद्धिमान साहा भी आउट हो गए. वहीं मनीष पांडे और केन विलियमसन भी छोटी सी साझेदारी के बाद लगातार ओवरों में आउट हो गए. अक्षर पटेल की गेंद पर विलियमसन भी 18 रन बनाकर पवेलियन लौट गये.

मनीष पांडे ने 16 गेंदों पर 1 चौका जड़ते हुए 17 रन बनाये. केदार जाधव 3 रन बनाकर नोर्त्जे की गेंद पर पगबाधा आउट हो गये. हैदराबाद की तरफ से कोई भी बल्लेबाज विकेट पर नही टिक सका. हालांकि कश्मीर के बल्लेबाज अब्दुल समद ने कुछ अच्छे हाथ दिखाए.

जेसन होल्डर ने 1 छक्के की मदद से 10 रन बनाये. अब्दुल समद ने हैदराबाद की तरफ से 28 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली. अपनी पारी के दौरान समद ने गगनचुंबी छक्का जड़ा. इनके बाद राशिद खान ने दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाये.

समद ने आईपीएल 2021 में सबसे अधिक छक्के लगाने के मामले में हार्दिक पांड्या को पीछे छोड़ा. हैदराबाद की टीम ने दिल्ली की कसी हुए गेंदबाजी के सामने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 134 रन बनाये. समद ने सबसे अधिक रन बनाये.

वहीं दिल्ली की तरफ से कगिसो रबाडा ने 37 रन देकर 3 विकेट, एनरिच नोर्त्चे ने 04 ओवर में 12 रन देकर 2 विकेट आर अक्षर पटेल ने 21 रन देकर 2 विकेट हासिल किये. समद ने अपनी पारी के दौरान 88 मीटर लंबा छक्का जड़ा.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.