Sat, Oct 24, 2026
🔍 ▶️
Sports

VIDEO:ऋषभ पंत ने ठोका तूफानी पचासा, टूटा रोहित-बाबर व कोहली का रिकॉर्ड, 8 साल बाद हुआ ये कारनामा

ओवल में खेले जा रहे चौथे टेस्ट के आज चौथे दिन चायकाल तक टीम इंडिया ने मैच पर अपनी पकड़ बना ली है.

इस समय तक भारत ने आठ विकेट के नुकसान पर 445 रन बना लिए हैं और मेहमान टीम पर 364 रन की बढ़त पर हासिल कर ली. मैच के चौथे दिन भारत को स्टार बल्लेबाजों के आउट होने के बाद निचले क्रम के बल्लेबाजों ने मजबूत स्थिति में पहुँचाया.

शार्दूल ठाकुर (60) और ऋषभ पंत (50) ने शानदार अर्द्धशतक जड़कर भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया. चाय के समय उमेश यादव 13रन जबकि जसप्रीत बुमराह 19 रन बनाकर नाबाद थे. शार्दुल ठाकुर ने वह काम दिया जो सितारा बल्लेबाज नहीं ही कर सके.

शार्दुल ने पंत के साथ मिलाकर भारत की बढ़त को 300 के पार पहुंचा दिया. ठाकुर ने टीम इंडिया की पारी को सहारा देते हुए मैच में लगातार दूसरा अर्द्धशतक जड़ा. 2013 के बाद टेस्ट क्रिकेट में ऐसा मौका आया है जब टीम इंडिया ने दूसरी पारी में 400 से अधिक का स्कोर बनाया.

भारत मैच के चौथे दिन कोहली 44 रन बनाकर जबकि जडेजा 17 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद वोक्स ने अजिंक्य रहाणे (0) को शून्य पर भेज कर टीम इंडिया को बैकफूट पर धकेल दिया. शार्दुल ठाकुर ने ICC वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप ट्रॉफी में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में रोहित को .

जबकि सर्वाधिक स्ट्राइक रेट से रन बनाने के मामले में बाबर-कोहली और अन्य कई बल्लेबाजों को पीछे छोड़ा. शार्दुल ठाकुर ने इस ट्रॉफी में 100 से अधिक के स्ट्राइक रेट से रन बनाये हैं.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.