Thu, Oct 29, 2026
🔍 ▶️
Uncategorized

VIDEO:पाक में शतक से चूके उस्मान ख्वाजा, कहा- मैं एक मुस्लिम हूं और अल्लाह पर यकीन…

ऑस्ट्रेलिया की टीम फिलहाल पाक (Pakistan vs Australia) दौरे पर है. सीरीज के पहले टेस्ट मैच (Pakistan vs Australia) में टीम ऑस्ट्रेलिया ने बल्लेबाजी से मैच में वापसी की. पाक के विशाल स्कोर के जवाब में पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट पर 449 रन बना लिए थे.

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से लाबुशेन, स्मिथ और उस्मान ने शानदार पारियां खेली. बीच रावलपिंडी (Rawalpindi Test) में खेले जा रहे पहले टेस्ट में उस्मान ख्वाजा (Usman Khawaja) शतक से चूक गए. उस्मान ख्वाजा (Usman Khawaja) 97 रन के स्कोर पर आउट हुए.

चौथे दिन के खेल की समाप्ति पर उस्मान ख्वाजा ने पत्रकारों से बातचीत की. उस्मान ख्वाजा ने कहा, ‘मैं एक मुस्लिम हूं और अल्लाह में मानता हूं. अच्छा या बुरा जो भी होता है उसे स्वीकारना होता है.

उस्मान ख्वाजा ने कहा मेरी जिंदगी में कई अच्छी चीजें हुई हैं. फिर हम चाहते हैं कि जीवन में कुछ चीजें किसी निश्चित तरीके से ही हो लेकिन वैसा होता नहीं है.

मुझे लगता है कि आपको उसे स्वीकार करना चाहिए. ऑस्ट्रेलिया के ख्वाजा ने कहा कि यह टेस्ट में मेरा तीसरा 97 रन का स्कोर है. इससे पहले मेलबर्न में 97 रन पर आउट हो चुका हूं. लेकिन अच्छे के साथ बुरे को भी अपनाता हूं. जो होना है वो होकर रहेगा. कभी 97 बनेंगे तो कभी दोहरे शतक बनेंगे.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.