Wed, Oct 28, 2026
🔍 ▶️
Uncategorized

VIDEO: 27 महीने बाद आजम खान जेल से रिहा, शिवपाल और दोनों बेटे लेने पहुंचे, जेल के बाहर दिखा समर्थकों का हुजूम

समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता आजम खान आज 27 महीने बाद जेल से रिहा हो गए. आजम खान को सुप्रीम कोर्ट ने 19 मई को अंतरिम जमानत दे दी थी.

आजम खान (फाइल फोटो)

समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता आजम खान आज 27 महीने बाद जेल से रिहा हो गए. वे सीतापुर जेल में बंद थे. प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल यादव, आजम खान के दोनों बेटे अब्दुल्ला और अदीब उन्हें लेने के लिए सीतापुर जेल पहुंचे. आजम खान को सुप्रीम कोर्ट ने 19 मई को अंतरिम जमानत दे दी थी. शाम 5.30 बजे तक आजम की रिहाई के आदेश की सर्टिफाइड कॉपी जेल तक नहीं पहुंच पाई थी, इसलिए वे कल रिहा नहीं हो पाए थे.

रिहाई का परवाना जारी
आजम खां के वकील ने बताया कि इसके बाद अदालत ने आजम खां की रिहाई का परवाना यानि पत्र जारी कर दिया है। उन्होंने कहा कि अभी यह पता नहीं है कि पत्र गुरुवार रात पहुंचेगा या शुक्रवार सुबह पहुंचेगा, लेकिन इसे जारी किया जा चुका है। संभावना जताई जा रही है कि आजम खां शुक्रवार सुबह सीतापुर जेल से रिहा हो सकते हैं।सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर बेटे अब्दुल्ला आजम खान ने कहा कि उनके परिवार को अब जाकर न्‍याय मिला है।

आजम खां की रिहाई पर सीतापुर जाएंगे शिवपाल यादव
समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान की रिहाई पर शुक्रवार को अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव भी सीतापुर जाएंगे। आपको बता दें कि चाचा शिवपाल ने इससे पहले जेल में बंद होने के दौरान भी आजम खान से मुलाकात की थी। आज़म खां की रिहाई को लेकर जेल पर तैयारी भी शुरू हो गई है। सुरक्षा को देखते हुए भारी मात्रा में जेल पर पुलिस फोर्स तैनात की गई है।

गौरतलब है कि आजम खां भ्रष्टाचार तथा कई अन्य मामलों में पिछले 27 महीने से सीतापुर की जेल में बंद हैं। शीर्ष अदालत ने गुरुवार को उन्हें अंतरिम जमानत दे दी। इसके साथ ही उन्हें अब सभी 88 मुकदमों में जमानत मिल चुकी है और उनकी रिहाई का रास्ता फिलहाल साफ हो गया है।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.