Sun, Oct 25, 2026
🔍 ▶️
Sports

WTC खिताब जीतने की टीम इंडिया की उम्मीदों को झटका, प्वाइंट टेबल में हाल-बेहाल, पाकिस्तान से भी नीचे भारत

पिछले कुछ सालों से टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया का दबदबा रहा है. लगातार टेस्ट रैंकिंग में टॉप पर बने रहने वाली भारतीय टीम ने दुनियाभर में अपना लोहा मनवाया है. इस बात का सबसे बड़ा उदाहरण यही है कि भारतीय टीम पिछले साल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाई. हालांकि वहीं टीम इंडिया को न्यूजीलैंड से हार का सामना करना पड़ा. लेकिन इस साल टेस्ट चैंपियनशिप टेबल में टीम इंडिया की हालत बेहद खराब है.

टेस्ट चैंपियनशप में भारतीय टीम बहुत पीछे
भारत अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा शनिवार को जारी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) तालिका में पांचवें स्थान पर बना हुआ है. डब्ल्यूटीसी के पहले सत्र का उप विजेता भारत दूसरे चक्र में 49.07 प्रतिशत अंक जीतकर अभी पांचवें स्थान पर चल रहा है. भारत ने डब्ल्यूटीसी के दूसरे चक्र में अब तक 9 टेस्ट खेले हैं जिसमें से चार में उसने जीत दर्ज की जबकि तीन में उसे हार का सामना करना पड़ा. दो मैच ड्रॉ रहे. सभी टीम के बीच भारत ने अधिकतम 53 अंक जुटाए हैं.Standings | ICC World Test Championship | ICC

श्रीलंका के खिलाफ करनी होगी वापसी
भारत को अगले महीने अपने स्थान में सुधार करने का मौका मिलेगा जब टीम दो टेस्ट की सीरीज के लिए श्रीलंका की मेजबानी करेगी. श्रीलंका की टीम शत प्रतिशत अंक जीतकर तालिका में शीर्ष पर चल रही है. टीम ने मौजूदा चक्र के अपने दोनों टेस्ट जीते हैं. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया का नंबर आता है जिसके 86.66 प्रतिशत अंक हैं.

पाकिस्तान तीसरे नंबर पर
पाकिस्तान 75 प्रतिशत अंक के साथ तीसरे जबकि दक्षिण अफ्रीका 50 प्रतिशत अंक के साथ चौथे स्थान पर है. शनिवार को क्राइस्टचर्च में पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को पारी और 276 रन से हराने वाले गत चैंपियन न्यूजीजैंड ने 12 अंक हासिल किए और टीम 46.66 प्रतिशत अंक के साथ छठे स्थान पर है.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.