Sun, Oct 25, 2026
🔍 ▶️
Sports

w,w,w,w,w,w लेकर राशिद खान ने मचाई तबाही, इतिहास रच तोड़ा महारिकॉर्ड, उड़ाए ताबड़तोड़ छक्के

अफगानिस्तान के स्पिन गेंदबाज राशिद खान ने बिग बैश लीग में जबरदस्त प्रदर्शन कर अपनी टीम को जीत दिलाई. राशिद खान ने एक बार फिर अपने टैलेंट का लोहा मनवाते हुए कातिलाना गेंदबाजी का प्रदर्शन किया.

अफगानी गेंदबाज राशिद खान ने बिग बैश लीग ( Big Bash League 2021-22 ) के 46वें मैच में हैरतअंगेज गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट हासिल किये. एडिलेड स्ट्राइकर्स की ओर से खेल रहे राशिद खान ने ब्रिसबेन हीट के खिलाफ कहर ढाते हुए 4 ओवर में महज 17 रन देकर 6 विकेट हासिल कर इतिहास रच दिया.

मैच में राशिद खान ने अपने पहले ओवर में 11 रन खर्च किये. हालांकि इसके बाद राशिद खान ने वापसी करते हुए महज 6 रन देकर 6 विकेट हासिल किये. राशिद खान की खतरनाक गेंदबाजी की वजह से ब्रिसबेन हीट महज 90 रनों पर सिमट गई.

पहले ओवर में 11 रन लुटाने वाले राशिद खान दूसरे ओवर में गेंदबाजी करते हुए मैच पर अपना दबदबा बना दिया. राशिद खान ने अपने दूसरे ओवर की दूसरी ही गेंद पर हीजलेट और अगली गेंद पर जैक लेहमन का विकेट हासिल किया.

मैच में राशिद खान दो बार हैट्रिक से चुके. मुकाबले में एडिलेड स्ट्राइकर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 161 रन बनाये. राशिद खान ने 4 गेंद पर 2 छक्के जड़ते हुए 13 रन की पारी खेली. जवाब में ब्रिसबेन हीट की टीम 15 ओवर में 90 रन पर सिमट गयी.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.